Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: एकता, अखण्डता एवं सद्भाव को बनाए रखें: महापौर सद्भावना एवं एकता का संदेश देने स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन,

Vivek Sahu

Mon, Aug 14, 2023
कोरबा।  जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के तत्वावधान में 14 अगस्त को सद्भावना एवं एकता का संदेश देने के लिए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। नगर निगम महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दौड़ घण्टाघर कोरबा से प्रारंभ होकर मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय से होते हुए घण्टाघर कोरबा में समाप्त हुआ। स्वतंत्रता दौड़ में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं श्री दिनेश नाग, एसडीएम श्री श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा पात्रे सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ियों, नागरिकगण और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। स्वतंत्रता दौड़ के अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने दौड़ में शामिल सभी धावकों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि जिस प्रकार आज के दौड़ में सभी ने उत्साह दिखाया है उसी प्रकार सभी के जीवन मे भी उत्साह, उमंग व भाईचारा बना रहे। महापौर ने देश के ऐसे सपुत जिन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए अपनी शहादत देकर गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाई, उनको नमन किया। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, जिला, क्रीड़ा अधिकारी श्री दीनू पटेल, नगर पालिक निगम एवं यातायात विभाग के अधिकारी कर्मचारी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारगण, व्यायाम शिक्षकगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। /मनोज/बसंत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन