Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार।

कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख। 4 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: सैय्यद मकबूल अली बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान।

: त्योहार के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा शराब दुकानों एवं आहताओं की जांच।

Vivek Sahu

Sat, Aug 23, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिला कोरबा में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत स्थित शराब दुकानों एवं आहताओं की सतत निगरानी एवं जांच करने के निर्देश प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अनियंत्रित भीड़ अथवा अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी उद्देश्य से जिलेभर में निरंतर चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके और नागरिक शांति एवं सुरक्षा के साथ त्यौहार मना सकें। कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाने/चौकी को दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन