Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: सुशासन तिहार: कुदमुरा में समाधान शिविर का आयोजन, निकाली गई तिरंगा यात्रा,प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में दी गई जानकारी।

Vivek Sahu

Sat, May 17, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले में सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं मांगों के निराकरण में प्रशासनिक अमला पूरी तरह से जुटा हुआ है।   समाधान शिविरों का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है।   इसी कड़ी में जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदमुरा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।   शिविर में ग्राम पंचायत तौलीपाली, चचिया,पसरखेत,मदनपुर,कुदमुरा,जिल्गा बरपाली कटकोना  ग्रामीणों द्वारा शिकायतों एवं मांगों के संबंध में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई।   शिविर में कृषि विभाग की ओर से एक किसान को मिनी खेत जताई करने वाला उपकरण प्रदान किया गया।   आदिवासी सेवा सहकारी समिति ने केसीसी चेक प्रदान किया।वही बिजली विभाग ने कुदमुरा में जल्द ही नवीन सबस्टेशन की स्वीकृति की जानकारी दी गई। वही पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी घटना के जवाब में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के समर्थन में क्षेत्रवासियों ने तिरंगा यात्रा निकाली।   तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया अगुवाई करते दिखे।इस यात्रा में शिविर में पहुचे सभी लोग शामिल हुए।भारत माता की जयवंदे मातरम् नारों से जोश और गर्व का माहौल बना रहा।   इस शिविर में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सरोज महिलांगे, जनपद सीईओ श्रीमती कौशाम्बी गबेल,टिकेश्वर राठिया भाजपा जिला महामंत्री, रेणुका राठिया जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमति अभिमन्यु राठिया,श्रीमती रचना महेश राठिया सरपंच ग्राम पंचायत कुदमुरा,श्रीमती रमिला महेत्तर राठिया सरपंच ग्राम पंचायत तौलीपाली,श्यामबरन राठिया सरपंच ग्राम पंचायत चचिया,वासुदेव राठिया सरपंच ग्राम पंचायत पसरखेत,श्रीमती कवित्री श्याम राठिया सरपंच ग्राम पंचायत मदनपुर,श्रीमती हरावती महाप्रसाद राठिया सरपंच ग्राम पंचायत जिल्गा,महेंद्र सिंह राठिया सरपंच ग्राम पंचायत कटकोना,श्रीमती मनीषा रामजीवन कंवर सरपंच ग्राम पंचायत बरपाली,जयानन्द राठिया जनपद सदस्य,महेंदर राठिया जनपद सदस्य, सबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित क्षेतवासी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन