Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: बुंदेली में भव्य आयुष स्वास्थ्य मेला,500 ग्रामीण लाभान्वित 16 यूनिट रक्तदान, श्री श्याम अखाड़ा परिसर में श्री बालाजी सेवा संघ ने किया आयोजन ।

Vivek Sahu

Wed, Sep 3, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ शासन के आयुष विभाग के दिशा-निर्देश और जिला प्रशासन के सहयोग से श्री बालाजी सेवा संघ एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बुंदेली में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला और रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में बुंदेली और आसपास के लगभग 500 ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। मरीजों को दवाइयाँ वितरित की गईं और रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त जमा किया गया, जिससे मानव सेवा की मिसाल पेश हुई। शिविर का उद्घाटन भगवान धन्वंतरि की पूजा-आरती एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।   समिति ने मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान उन्होंने कहा शहरों में कार्यक्रम होते रहते हैं लेकिन ग्रामीण अंचल में यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।   इससे गरीबों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मिलेगी और अनेक बीमारियों का समय रहते पता चल सकेगा,जिससे समय पर स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। विशिष्ट अतिथि और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा,डॉक्टरों की टीम थकान के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कर रही है। यह कार्य प्रशंसनीय है और भविष्य में समिति को मेरा हर संभव सहयोग मिलेगा। मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा,डॉक्टरों के व्यवहार से आधी बीमारी दूर हो जाती है।   मितानिनों को इन शिविरों में शामिल करना चाहिए, जिससे ग्रामीणों की छिपी बीमारियाँ सामने आएं और गंभीर मरीजों के लिए आगे उपचार की जानकारी भी मिले। श्री बालाजी सेवा संघ के अध्यक्ष सचिन सिंघल ने बताया कि चार वर्ष पूर्व इसी पावन भूमि पर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के भजन कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया था।   उसी अवसर पर श्री सालासर धाम बनाने का संकल्प लिया गया था, जो अब धीरे-धीरे आकार ले रहा है। सचिन सिंघल ने कहा मानव सेवा ही माधव सेवा है। शहरी क्षेत्रों में रोज़ाना कार्यक्रम होते हैं, लेकिन ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजन दुर्लभ हैं।   इस प्रयास का लक्ष्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता से लाभान्वित करना है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने श्री श्याम अखाड़ा और श्री बालाजी सेवा संघ के योगदान को सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी सराहना की। इस आयोजन ने ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा की एक मिसाल कायम की, जहां लोगों ने न केवल उपचार लिया बल्कि रक्तदान कर मानवता की भी भूमिका निभाई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन