Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार।

कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख। 4 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: सैय्यद मकबूल अली बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान।

: बाबा गणिनाथ के बताये मार्ग पर चलना पुनीत कार्य - गोपाल मोदी

Vivek Sahu

Sun, Aug 24, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) शाह समाज द्वारा आज बाबा गणिनाथ के 24वें वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था। यह आयोजन डेंगूर नाला के समीप बाबा गणिनाथ मंदिर प्रार्थना में किया गया था । जहां भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी बतौर अतिथि उत्सव में शामिल हुए जहां शाह समाज के पदाधिकारियो एवं वरिष्ठ जनों द्वारा श्री मोदी जी का आत्मीय स्वागत किया गया। उत्सव में पहुंचे श्री मोदी ने बाबा गणिनाथ के मंदिर में दर्शन लाभ लेकर माथा टेका और जिले वासियों की प्रगति व उन्नति के लिए प्रार्थना किया l श्री मोदी ने शाह समाज को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गणिनाथ के बताएं मार्ग पर चलना पुण्य का काम है और ऐसे कार्य सभी समाज के लोगों को करना चाहिए ताकि सभी समाज के लोग अपने महान समाजिक गुरुओं एवं इष्ट देवी देवताओं के बारे में अच्छी तरह से जाने और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज को एक नई दिशा प्रदान करे l इस अवसर पर उत्सव में नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत,पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद आलोक सिंह, पार्षद ममता यादव,दीपक यादव सहित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता गण एवं शाह समाज के लोग,माताए एवं बहने शामिल रहीl

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन