Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला ने जिला पंचायत में किया ध्वजारोहण

Vivek Sahu

Thu, Aug 17, 2023
कोरबा।  राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप की उपस्थिति में जिला पंचायत परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी हमें वीरों के बलिदान से मिली है। इस आजादी को हमें अक्षुण्ण बनाए रखना है। उन्होंने देश वीरों को नमन किया। जनप्रतिनिधियों का कार्य जनता और सरकार के मध्य सेतु के रूप में होता है। हम सभी सरकार की मंशानुसार विकास कार्यों को गति देकर जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने स्वतंत्रता का महत्व बताते हुए कहा कि ग्रामीण एवं पंचायत विभाग का कार्य क्षेत्र बहुत विस्तृत है। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को ईमानदारी से समय पर अपने कार्य संपादित करें। शासन की योजनाओं का अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएं। इस अवसर पर श्री छत्रपाल सिंह कंवर, उप संचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, सहायक परियोजना अधिकारी अमिता साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। /मनोज/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन