Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार।

कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख। 4 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: सैय्यद मकबूल अली बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान।

: अंधेरी कछार में आयोजित दिव्यांग बच्चों के आँकलन शिविर में चमका बच्चों का आत्मविश्वास, मुख्य अतिथि रहे पार्षद एवं भाजयूमो जिलामहामंत्री नरेंद्र देवांगन जी

Vivek Sahu

Tue, Aug 26, 2025
कोरबा न्यूज उड़ान) अंधेरी कछार कोरबा में समग्र शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय सर्व शिक्षा अभियान – समावेशी शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्षद एवं भाजयूमो जिलामहामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नरेंद्र देवांगन जी ने कहा कि “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार शिक्षा के अधिकार को सशक्त करते हुए समावेशी समाज और सशक्त भारत के निर्माण हेतु सतत प्रयासरत है। इस तरह के विशेष आँकलन शिविर दिव्यांग बच्चों को सम्मान और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में एक नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।” शिविर में 03 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों (श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, बौद्धिक, मानसिक, स्पीच, लोकोमोटर, मल्टीपल आदि) का परीक्षण कर उन्हें पार्षद नरेंद्र देवांगन जी ने आवश्यकता अनुसार सहायक सामग्री एवं किट-बैग प्रदान किया कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीईओ श्री संजय अग्रवाल, बीआरसी ग्रामीण श्री अनिल रात्रि, बीआरसी सहकारी श्री आर. डी. केशकर, बीआरपी श्री जावेद अख्तर, प्रधान पाठक बुंदेली श्री सम्मे लाल यादव, भाजपा युवा नेता श्री कृष्ण द्विवेदी, श्री अभिषेक साहू, श्री अमर सहित स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक दल एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद रहे। पार्षद श्री देवांगन जी ने शिविर के अंत में उपस्थित बच्चों, अभिभावकों एवं अधिकारियों को “नशा मुक्त भारत अभियान” की शपथ भी दिलाई ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन