Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: जिला कोरबा पुलिस के कार्यों का समीक्षा करने पहुंचे बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला।

Vivek Sahu

Fri, May 9, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )दिनांक 08/09 मई 2025 को बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला जिला पुलिस कोरबा के कार्यों की समीक्षा हेतु पहुंचे , जहां जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में परंपरागत सलामी गार्ड का निरीक्षण करने उपरांत उन्होंने जिले में अपराध, यातायात, पुलिस कल्याण, अनुशासन समेत कुल 32 बिंदुओं पर समीक्षा की तथा दिशा निर्देश दिए।   पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी को राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की पुलिसिंग से अपेक्षा से अवगत कराया तथा विभिन्न पैरामीटर्स पर जिला पुलिस की कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों से बैठक में उन्होंने मुख्यतः नियमित परेड के जरिए अनुशासन बनाने, नवीन कानूनों के कैप्सूल कोर्सेज के प्रशिक्षण, नवीन कानूनों के सख्त क्रियान्वयन पर बल दिया जिसमें मुख्यतः अपराधों को अनावश्यक लंबित रखने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपराध दर्ज होने के 60 एवं 90 दिवस में निराकरण पर फोकस करने एवं e साक्ष्य, ऑनलाइन पेशी इत्यादि नवीन कानून के तहत डिजिटलीकरण से जुड़े आधुनिक पोर्टल जैसे (साइबर पोर्टल, एनसीआरबी पोर्टल, समन्वय पोर्टल, आई.यो. मितान पोर्टल, e साक्ष्य पोर्टल, सीसीटीएनएस पोर्टल) आदि एप्लीकेशन के इस्तेमाल पर बल दिया तथा बेसिक पुलिसिंग के तहत विवेचकों के साप्ताहिक डायरी के सुपरविजन, बीट प्रणाली का विस्तार और विकेंद्रीकरण करते हुए प्रत्येक पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने निर्देशित किया गया।   आगामी 6 माह का कार्य योजना भी मीटिंग में तैयार किया गया। जनता से जुड़ी शिकायतें और सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायतों तथा पुलिस विरुद्ध शिकायतों के संबंध में समीक्षा करते हुए उनके उचित वैधानिक निराकरण के निर्देश दिए गए। जिला पुलिस बल, फॉरेंसिक अधिकारी और संसाधनों की उपलब्धता समेत अन्य पुलिस कल्याण विषयों पर भी समीक्षा कर कार्ययोजना पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नगर सेवा से आए फायर एंड सेफ्टी के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा फायर सेफ्टी के बारे में जानकारी दिया गया और अगर किसी स्थान पर आगजनी हो जाए तो उसे कैसे निपटना है इसके बारे में भी उनके द्वारा विस्तृत जानकारी पुलिस के अधिकारियों को दिया गया। बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉक्टर संजीव शुक्ला के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कोरबा एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक, डीएसपी पंकज ठाकुर और रक्षित निरीक्षक अनथराम पैकरा समेत सभी थाना और चौकी प्रभारी भी उपस्थित रहे। एसपी ऑफिस कोरबा के सभागार में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों समेत थाना/चौकी प्रभारी एवं विभिन्न शाखा प्रभारियों की ली बैठक। अनुशासन और बेसिक पुलिसिंग के 32 बिंदुओं पर की गई जिला पुलिस के कार्यों की समीक्षा। पुलिस के अधिकारियों को फायर एंड सेफ्टी के बारे में जानकारी दिया गया। कोरबा( न्यूज उड़ान )दिनांक 08/09 मई 2025 को बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला जिला पुलिस कोरबा के कार्यों की समीक्षा हेतु पहुंचे , जहां जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में परंपरागत सलामी गार्ड का निरीक्षण करने उपरांत उन्होंने जिले में अपराध, यातायात, पुलिस कल्याण, अनुशासन समेत कुल 32 बिंदुओं पर समीक्षा की तथा दिशा निर्देश दिए।   पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी को राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की पुलिसिंग से अपेक्षा से अवगत कराया तथा विभिन्न पैरामीटर्स पर जिला पुलिस की कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों से बैठक में उन्होंने मुख्यतः नियमित परेड के जरिए अनुशासन बनाने, नवीन कानूनों के कैप्सूल कोर्सेज के प्रशिक्षण, नवीन कानूनों के सख्त क्रियान्वयन पर बल दिया जिसमें मुख्यतः अपराधों को अनावश्यक लंबित रखने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपराध दर्ज होने के 60 एवं 90 दिवस में निराकरण पर फोकस करने एवं e साक्ष्य, ऑनलाइन पेशी इत्यादि नवीन कानून के तहत डिजिटलीकरण से जुड़े आधुनिक पोर्टल जैसे (साइबर पोर्टल, एनसीआरबी पोर्टल, समन्वय पोर्टल, आई.यो. मितान पोर्टल, e साक्ष्य पोर्टल, सीसीटीएनएस पोर्टल) आदि एप्लीकेशन के इस्तेमाल पर बल दिया तथा बेसिक पुलिसिंग के तहत विवेचकों के साप्ताहिक डायरी के सुपरविजन, बीट प्रणाली का विस्तार और विकेंद्रीकरण करते हुए प्रत्येक पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने निर्देशित किया गया।   आगामी 6 माह का कार्य योजना भी मीटिंग में तैयार किया गया। जनता से जुड़ी शिकायतें और सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायतों तथा पुलिस विरुद्ध शिकायतों के संबंध में समीक्षा करते हुए उनके उचित वैधानिक निराकरण के निर्देश दिए गए। जिला पुलिस बल, फॉरेंसिक अधिकारी और संसाधनों की उपलब्धता समेत अन्य पुलिस कल्याण विषयों पर भी समीक्षा कर कार्ययोजना पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नगर सेवा से आए फायर एंड सेफ्टी के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा फायर सेफ्टी के बारे में जानकारी दिया गया और अगर किसी स्थान पर आगजनी हो जाए तो उसे कैसे निपटना है इसके बारे में भी उनके द्वारा विस्तृत जानकारी पुलिस के अधिकारियों को दिया गया। बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉक्टर संजीव शुक्ला के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कोरबा एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक, डीएसपी पंकज ठाकुर और रक्षित निरीक्षक अनथराम पैकरा समेत सभी थाना और चौकी प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन