Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: भाजपा कोरबा की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, आगामी जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी विस्तृत कार्ययोजना।

Vivek Sahu

Sun, May 11, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज टीपी नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।   यह बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।   बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाना, जनसंपर्क अभियानों की योजना तैयार करना, तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से संचालित करना था। बैठक में जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं समन्वय समिति के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं के नाम इस प्रकार हैं: 1. श्री लखन लाल देवांगन – विधायक, कोरबा एवं मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन 2. श्री प्रेमचंद पटेल – विधायक, कटघोरा विधानसभा 3. श्री ननकी राम कंवर – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य 4. श्री गोपाल साहू – जिला संगठन प्रभारी, कोरबा 5. श्री गोपाल मोदी – जिला अध्यक्ष, भाजपा कोरबा 6. श्री मनोज शर्मा – पूर्व जिला अध्यक्ष कोरबा 7. श्रीमती संजू देवी राजपूत – महापौर, नगर निगम कोरबा 8. डॉ. राजीव कुमार सिंह – निवर्तमान जिलाध्यक्ष, भाजपा 9. श्री ज्योति नंदन दुबे – प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य 10. श्री जोगेश लाम्बा – प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य 11. श्री अशोक चावलानी – प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य 12. श्री संतोष देवांगन – जिला महामंत्री, भाजपा 13. श्री हितानंद अग्रवाल – पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिक निगम कोरबा   बैठक के प्रमुख निर्णय एवं प्रस्ताव इस प्रकार रहे: संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और सशक्त करने के लिए रणनीति तैयार की गई। जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएंगे। सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित किया गया। कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा संगठनात्मक संवाद बैठकों की योजना बनाई गई। डिजिटल माध्यमों के उपयोग से सूचना प्रसार और जनसंपर्क को और प्रभावशाली बनाया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने एकमत से यह संकल्प लिया कि पार्टी के मूल संगठनात्मक आदर्शों, अनुशासन और समर्पण को कायम रखते हुए आगामी कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को स्पष्ट दिशा और ऊर्जा प्रदान करने वाली यह बैठक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन