Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: अंतर्राष्ट्रीय साहित्य ,संस्कृति एवं कला के महासंगम "लेखक गांव" थानों, देहरादून में डॉ. ऊषी बाला गुप्ता का हुआ सम्मान।

स्पर्श हिमालय फाउंडेशन के तत्वावधान में देहरादून के थानों में स्थित देश के पहले लेखक गांव में अंतरराष्ट्रीय कला साहित्य और संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया।   तीन दिवसीय 25 से 27 अक्टूबर तक के इस महोत्सव में 65 से अधिक देशों के साहित्यकार, लेखक और कलाकारों ने भाग लिया जो हिंदी भाषा और उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने में कामयाब हुए।   इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विदेशी साहित्यकार अपने देश में हिंदी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करेंगे इस गांव की अवधारणा से लेकर का विकास "संकल्प से सिद्धि" तक की यात्रा पूर्ण करने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार डॉ रमेश पोखरियाल "निशंक"जी ने किया जो स्वयं एक विशिष्ट साहित्यकार के रूप में भी पहचान रखते हैं।   उनका कहना है कि गांव में लेखकों को अपनी कृतियों के सृजन के लिए आवश्यक एक शांत एवं रचनाशील वातावरण के साथ समस्त सुविधाएं प्राप्त होगी।   तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह, उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ,केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ,जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के कर - कमलों से संपन्न हुआ।   तत्पश्चात कार्यक्रम में अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित किए गए जिसमें "रचनात्मक अभिव्यक्ति" विषय पर वक्ता के रूप में व्याख्यान देने के लिए श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा छत्तीसगढ़ के हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. ऊषी बाला गुप्ता को डॉ. निशंक ने सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में डॉ. ऊषी बाला गुप्ता ने संपूर्ण छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। इस भव्य आयोजन में सहभागिता एवं सम्मान के लिए श्री अग्रसेन शिक्षण समिति अध्यक्ष श्री सुनील कुमार जैन, प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन