Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय खेल का हुआ आयोजन

सक्ती, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आज जिले के आत्मानंद स्कूल प्रांगण कसेरपारा सक्ति में समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय खेल का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रारंभ में खेल आयोजन मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित की गई,  इसके उपरांत खेल प्रारंभ किया गया। खेल गतिविधियों में अस्थि बाधित बालक बालिकाओं की पृथक पृथक ट्राई साइकिल दौड़, बैसाखी दौड़, श्रवण बाधित बच्चों का 50 मीटर दौड़, मानसिक मंदता वाले बच्चों का जलेबी दौड़, सॉफ्ट बोल थ्रो, श्रवण बाधित बच्चों का कुर्सी दौड़, मटका फोड़, अन्य दिव्यांग बच्चों का रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियां आयोजित किये गए। आयोजन में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों का खेलों के प्रति उत्साह एवं रुचि को देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है, समग्र शिक्षा के अंतर्गत इस आयोजन ने बच्चों की छुपी प्रतिभा को सामने लाया है, इन बच्चों को ऐसे ही स्पेशल चाइल्ड नही कहा जाता, इनमें विशेष प्रतिभा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन