Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार।

कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख। 4 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: सैय्यद मकबूल अली बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान।

: जिले के तुर्रीधाम में जिला स्तरीय रामोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित

सक्ती( न्यूज उड़ान) अयोध्या के राम मंदिर में आज प्रभु श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसको लेकर जिले के सभी राम भक्तों में भारी उत्साह का माहौल दिखा। आज पूरे प्रदेश सहित जिले में रामोत्सव को दिवाली की तरह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में जिला स्तरीय रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तुर्रीधाम स्थित राम मंदिर में श्री रामलला का पूजा पाठ कर रामायण का मंचन किया गया। आज रामोत्सव के अवसर जिले के गांव गांव, शहर शहर सभी लोग राम भक्ति में सराबोर दिखे और पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा। आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, श्रीमती विद्या सिदार जिला पंचायत सभापति, श्री राम नरेश यादव, श्री चितरंज पटेल, सरपंच, पंच, ग्रामीणजन एवं अन्य जनप्रतिधि सहित अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी, सयुंक्त कलेक्टर श्री के.पी पैकरा, एडिशनल एसपी श्रीमती गायत्री सिंह , श्री पंकज डाहिरे एसडीएम सक्ती, श्री बी.पी भारद्वाज जिला पंचायत नोडल अधिकारी, श्री संजय सिंह सहायक आयुक्त आदिम जनजाति विभाग, श्री बी.एल खरे जिला शिक्षा अधिकारी, श्री हरी पटेल सहायक खेल आधिकारी, श्रीमती श्याम कंवर महिला बाल विकास सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन