Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार।

कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख। 4 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: सैय्यद मकबूल अली बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान।

: पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल ने किया फास्टरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण।

मुंगेली ( न्यूज उड़ान) थाना के रोजनामचा,जरायम,एफआईआर व थाना के अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का किया अवलोकन। निरीक्षण दौरान थाना में उपस्थिति पीड़ित पक्षों से मिलकर जानी उनकी समस्या और ग्राम कोटवारों से भी हुए रूबरू। पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल ने थाना फास्टरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान थाना का मालखाना, संधारित अपराध जरायम रजिस्टर, पेंशनदारान, मर्ग रजिस्टर देखा गया रिकार्ड दुरस्त रखने तथा थाना मे उपस्थित पुलिस स्टॉफ का टर्न ऑउट चेक किया गया और जिन अधिकारी कर्मचारियों का टर्न ऑउट अच्छा रहा और जिन्होंने रिकॉर्ड का संधारण सही तरीके से किया उनके उत्साहवर्धन हेतु नगद ईनाम इनाम की घोषणा की।   थाना प्रभारी और स्टाफ को थाना क्षेत्रान्तर्गत गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश की लगातार चेकिंग करने एवं असामाजिक तत्वो पर लगातार निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही और जुआ, सट्टा आबकारी (माइनर एक्ट) प्रतिबंधित धाराओं पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।   इसी दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मे आये प्रार्थी/पीड़ित पक्षो की समस्याओ की जानकारी प्राप्त कर आवेदनो का तत्काल निराकरण किया गया व त्वरित कार्यवाही करने थाना प्रभारी फास्टरपुर को निर्देशित किया गया। जिले मे कानून व्यवस्था एवं आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना फास्टरपुर में उपस्थित कोटवारों को उनके महत्ता और उनकी सम्मान की लिए मुंगेली पुलिस का "मोर पहचान मोर सम्मान" कार्यक्रम से अवगत कराते हुए उन्हें पुलिस और प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने बताया गया उनके महत्वपूर्ण कर्तव्यो के प्रति जानकारी दिया और मुंगेली पुलिस के ग्राम रक्षा समिति और कोटवार वाट्सअप ग्रुप में जोड़ा गया और उनसे उनके अधिकार ग्रामो मे होने वाले अवैध गतिविधियां व अन्य आपराधिक गतिविधियो मे शामिल तत्वो के बारे में गोपनीय तौर पर जानकारी देने की अपेक्षा की गई। निरीक्षण दौरान थाना प्रभारी फास्टरपुर निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरी. पारस राम साहू, सउनि विजय बंजारा, प्र.आर. मनोज साहू आर. मुकेश ठाकुर, तिजराम यादव व स्टाफ तथा ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन