Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार।

कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख। 4 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: सैय्यद मकबूल अली बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान।

: कलेक्टर और एसपी ने जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कानून व्यवस्था के संबंध में ली बैठक

सक्ती (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो व पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज जिले में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।   जिसमें जिले में ला एंड ऑर्डर की स्थिति पर समीक्षा, वारंटी या निगरानी द्वारा बदमाशों की भी सूची प्रत्येक थानों से प्राप्त करना एवं आवश्यक कार्यवाही पर चर्चा, जिला बदर व्यक्तियों की सूची प्राप्त करना, अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर की गई कार्यवाही एवं जब्ती की स्थिति पर समीक्षा, निर्वाचन कार्य के प्रयुक्त होने वाले फोर्स के डिप्लायमेंट प्लान तैयार करना, पिछले निर्वाचन में कोई घटना घटित कैसे हुई हो उस पर चर्चा कर क्रियान्वयन करना। पुलिस कर्मिचारियों को पी बी के माध्यम से मतदान कराये जाने हेतु नोडल नियुक्त करना,  मतदान दलों, उड़न दस्तादलों के लिए रूट का निर्धारण कर प्लान तैयार करना, जिले में मतदान के दौरान 11 कंपनियां सुरक्षा हेतु प्राप्त होने की जानकारी, फोर्स के ठहरने के स्थान पर बिजली, पानी, शौचालय की समुचित व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार सोम, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, एएसपी सुश्री रमा पटेल, डीएसपी अंजली गुप्ता, चुनाव सेल प्रभारी राजेश पटेल(एसपी ऑफिस), चुनाव सेल प्रभारी निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री राधेश्याम साहू, निर्वाचन कार्यालय के श्री श्रवण गभेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन