Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत धोखा धड़ी के फरार आरोपी पकड़ाया ICICI लोम्बार्ड बैंक के बैंक मैनेजर को 420 के मामले में भेजा गया जेल।

कोरबा अपराध क्रमांक 232/2023 धारा 420 भादवि प्रार्थी राजकुमार पैकरा पिता स्व. गुलबदन सिंह पैकरा उम्र 66 वर्ष सा. भदरापारा पाडीमार बालको थाना बालको नगर जिला कोरबा (छ.ग.) के पुत्र राकेश कुमार पैकरा का सड़क दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक के परिजनो को बीमा कंपनी द्वारा ICICI लोम्बार्ड बीमा के माध्यम 50,00000/- बीमा राशि दिया गया था। उक्त बीमा राशि में से करीबन 18,00,000/- रूपये को आरोपी बैंक मैनेजर दिलीप तिवारी द्वारा प्रार्थी के बहु निशा कंवर एवं प्रार्थी का धोखे से हस्ताक्षर करा कर छल पूर्वक 18,00,000/- रूपये आहरण कर आर्थिक क्षति पहुंचाने संबंधी लिखित शिकायत पत्र पर आरोपी के विरूद्ध दिनाँक 31/03/23 को अपराध क्रमांक 232/2023 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू उदय किरण को अवगत करा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बालको निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर आरोपी के ठिकानों पर टीम ने दबिश दिया। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी दिलीप तिवारी फरार हो गया था। आज दिनांक 19.04.2023 को आरोपी का रजगामार क्षेत्र पिकनिक मनाने जाने की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को पूछताछ करने पर करने पर अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

▪️ नाम आरोपी-

  1. दिलीप तिवारी पिता श्री मोहनलाल तिवारी उम्र 38 वर्ष साकिन R.S.S. नगर कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन