कोरबा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को।
Fri, Mar 13, 2026
कोरबा (न्यूज उड़ान )
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मंशानुरूप आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को जिला एवं समस्त तालुका स्थित न्यायालयों में किया जा रहा है।
नेशनल लोक अदालत में जिला एवं तहसील स्तर पर न्यायालय में लंबित राजीनामा, दीवानी, फौजदारी, क्लेम (मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण) परिवार न्यायालय में मामले, श्रम विवाद, भू-अर्जन से संबंधित प्रकरण राजस्व मामलें, पराक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के मामले, बैंक वसूली, विद्युत चोरी के मामले व अन्य उपयुक्त मामलों का निराकरण सुलह-समझौता व राजीनामा के माध्यम से किया जायेगा।
आम नागरिकों से अपील है कि वे नेशनल लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने प्रकरणों का आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण कराएं और इस व्यवस्था का लाभ उठाए ।
कोरबा : कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश।
Fri, Mar 13, 2026
कोरबा( न्यूज उड़ान )
जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे।
विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी नजर मार्ग पर बने बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़क पर पड़ी।
स्थिति को गंभीर देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत अपने वाहन चालक को रुकने का निर्देश दिया और स्वयं नीचे उतरकर सड़क की स्थिति का मुआयना किया।
पहाड़ी और दूरस्थ ग्रामों को जोड़ने वाला यह मार्ग ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सड़क पर बने गड्ढों से संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री जी. आर. जांगड़े को स्थिति से अवगत कराया।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि बारिश और पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं, ऐसे में नियमित निगरानी और त्वरित सुधार कार्य अनिवार्य हैं।
किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को देखते हुए इस मार्ग की मरम्मत में देरी न की जाए।
कोरबा : सजग कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की सघन पेट्रोलिंग एवं कार्यवाही।
Fri, Mar 13, 2026
“सजग कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की सघन पेट्रोलिंग एवं कार्यवाही।
02 व्यक्तियों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही, 02 के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने पर कार्यवाही।
अवैध रूप से शराब बेचने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही।
रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ।
अवैध रूप से शराब बिक्री में संलिप्त 03 व्यक्तियों के विरुद्ध निगरानी खोलने की कार्यवाही तथा नशे का व्यापार करने वाला संजय पावले के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही पूर्व में किया गया है।
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा इमली डुग्गू, सीतामढ़ी, संजय नगर एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए रात्रि के समय बाइक के माध्यम से सघन पेट्रोलिंग की गई।
पेट्रोलिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 02 व्यक्तियों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, जिनमें –
▪️ लक्ष्मी नारायण पिता छतु दास, उम्र 42 वर्ष, निवासी संतोषी मंदिर के पास इमली डुग्गू, कोरबा
▪️ गौतम दास पिता गुरविंद दास, उम्र 19 वर्ष, निवासी संजय नगर, चांपा
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर 36 (च) पुलिस एक्ट के तहत 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिनमें –
▪️ रामेश्वर साहू, निवासी इमली डुग्गू
▪️ भूपेंद्र पटेल, निवासी सीतामढ़ी
इसके साथ ही कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत अवैध रूप से शराब बेचने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई, जिनमें–
▪️ विजय कुमार, उम्र 40 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ हिदायत खान, उम्र 50 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ रमेश देवांगन, उम्र 40 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ अशोक यादव, उम्र 46 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ मुनाराम साहू, उम्र 34 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ मुरारी मेनचे, उम्र 52 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ गंगू राम, उम्र 58 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ रामू राम, उम्र 50 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ विष्णु कुमार, उम्र 55 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ जितेंद्र यादव, उम्र 28 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
वहीं अवैध रूप से शराब बिक्री में संलिप्त 03 व्यक्तियों के विरुद्ध निगरानी खोलने की कार्यवाही की जा रही है तथा नशे का व्यापार करने वाला संजय पावले निवासी इंडस्ट्रियल एरिया कोरबा के विरुद्ध पूर्व में जिला बदर की कार्यवाही की गई है।
साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में बेवजह घूमने एवं बैठने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।
*कोरबा पुलिस द्वारा आगे भी शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।