Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में टी पी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में टी पी नगर स्थित भाजपा दफ्तर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।

यह प्रदर्शन दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि पर तथा बलरामपुर जिले के सनाटोली के जंगल में लगभग 5 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती के साथ ही नशे की कोराबार को संरक्षण दिये जाने के विरोध में किया गया ।

पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यालय के पहले तीन स्‍थानों पर बेरिकेट्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया जहां नारेबाजी करते कांग्रेसियों से पुलिस के साथ झुमाझटकी हुई ।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्‍य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे कार्य सत्‍ता के संरक्षण से ही संभव है ।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर जी स्‍वयं स्‍वीकार किया है कि समोदा गांव में पिछले चार वर्षों से अफीम की खेती हो रही है ।

उन्‍होंने आगे कहा कि यह मामला केवल अफीम खेती तक नहीं है वरन प्रशासनिक चुक को उजागर करता है ।

छत्‍तीसगढ़ जो धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है यही हाल रहा तो आने वाले समय से अफीम की खेती का कटोरा के नाम जाना जावेगा ।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने प्रदेश में फल फूल रहे नशे के कारोबार पर तंज कसते हुए कहा कि हमारा सवाल सरकार से है कि नशे की इस अवैध कारोबार खेती में किस मंत्री व अधिकारी का संरक्षण मिला हुआ है ।

भाजपा नेता गांव वालों को डरा धमका कर लंबे समय से यहां अफीम की खेती करते आ रहा है।

ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि अ‍फीम की अवैध खेती का उजागर होने के बाद मुख्‍य आरोपी को मुख्‍य आरोपी बनाने के बजाय नौकरों को मुख्‍य आरोपी बनाया जा रहा है ।

ऐसा किसके दबाव में हो रहा है । उन्‍होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार इस मामले में लीपापोती करने का प्रयास करती है तो हम चुप नहीं बैठेंगे और चरणबद्ध तरीके से योजना बनाकर उग्र प्रदर्शन करेंगे ।

इस दौरान पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थु लाल यादव, सपना चौहान, उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, दुष्‍यंत शर्मा, महामंत्री मनहरण राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, प्रदीप अग्रवाल, मनीष शर्मा, पालुराम साहु, राजेन्‍द्र तिवारी, गिरधारी बरेठ, रोपा तिर्की, ए डी जोशी, धनंजय चंद्रा, पुष्‍पा पात्रे, संतोष राठौर, रवि चंदेल, सुकसागर निर्मलकर, बद्री किरण, मधुसुदन दास, संजू अग्रवाल, मस्‍तुल कंवर, नारायण कुर्रे, क्रांति सोनी, जवाहर निर्मलकर आदि ने भी उद्बोधन दिया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम स्‍थल पर मुख्‍य रूप से कन्‍हैया राठौर, द्रौपति तिवारी, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, बनवारी पाहुजा, कुंजबिहारी, शां‍ता मंडावे, माधुरी ध्रुव, अजय दिवान, अशोक कंवर, पंचराम निराला, विजय आनंद, रवि टोप्‍पो, राजेन्‍द्र चौहान, विजय आदिले, फरियाद अली, विनोद कुमार अग्रवाल, डॉ.गोपाल कुर्रे, त्रिवेणी मिरी, अनिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अमीन सीतामणी, जवाहर निर्मलकर, शशि अग्रवाल, बच्‍चु लाल मखवानी, हरनारायण राठौर, संतोष यादव, देव जायसवाल, रवि खुंटे,

प्रवीण ओगरे, लक्ष्‍मण कहरा, जे पी नामदेव, लखेश्‍वर प्रसाद, प्रेमप्रकाश, मोहन लाल चंद्रा, चंद्रकुमार, वीर सिंह, हरवेन्‍द्र सिंह, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, गंगा श्रीवास, टेकराम श्रीवास, राजकुमार सरफुद्दीन आलम, मुन्‍ना कुमार, अजीत बर्मन, साहिल खान, नितेश यादव, अश्‍वनी पटेल, श्रवण विश्‍वकर्मा, बिंदु श्रीवास, जगन्‍नाथ प्रसाद, प्रेमलाल साहू, निकेतन गभेल, रजनी भारती, बालमुकुंद डा.डी आर नेताम, रविशंकर बरेठ, राकेश कुमार, अनिल सिंह, संतोषी पाटले, मुन्‍ना कुमार, पवन चौहान, समसुद्दीन, शशि पटेल, रमेश कुमार, पप्‍पु कुमार राहुल यादव, रविश यादव, साेनु, विजय जायसवाल, अमित साहु, सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन