: थाना कोटा पुलिस टीम द्वारा साइकिल चोर के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।
Tue, Jan 23, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके अंतर्गत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में कोटा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.01.2024 को साइकिल चोर के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर 01 और चोरी की रेंजर साइकिल जप्त किया गया।
विवरण- प्रार्थी नरेंद्र कुमार भारती साकिन डाकबंगला कोटा थाना कोटा दिनांक 19.01.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की मेरे नाती का रेंजर साइकिल को दिनांक 13.01.2024 के रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।पूर्व में भी रेंजर साइकिल चोरी होने की मोबाइल के माध्यम से मौखिक शिकायत थाना प्रभारी कोटा को मिल रहा था जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना प्रभारी कोटा द्वारा पुलिस टीम बनाकर थाना कोटा क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी जा रही थी।मुखबिर से सूचना के आधार पर दिनांक 20.01.2024 को ग्राम भरारी के संजय दास मानिकपुरी तथा ग्राम नेवरा के बलिराम खांडे को गिरफ्तार किया गया था मुख्य आरोपी फरार था। जिसे आज दिनांक 22.01.2024 को 01 और चोरी के सायकल सहित गिरफ्तार किया गया।आरोपीगणों के कब्जे से कुल 11 नग रेंजर साइकिल अनुमानित कीमत₹65000 को पृथक-पृथक जप्त किया गया है। मामले के मुख्य आरोपी हीरा सिंह नेताम को आज दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक टी.एस. नवरंग, सउनि ओंकार बंजारे, आरक्षक संजय कश्यप, खेंमंत पाल का सराहनीय योगदान रहा।
: जिले के तुर्रीधाम में जिला स्तरीय रामोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित
Tue, Jan 23, 2024
सक्ती( न्यूज उड़ान) अयोध्या के राम मंदिर में आज प्रभु श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसको लेकर जिले के सभी राम भक्तों में भारी उत्साह का माहौल दिखा। आज पूरे प्रदेश सहित जिले में रामोत्सव को दिवाली की तरह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में जिला स्तरीय रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें तुर्रीधाम स्थित राम मंदिर में श्री रामलला का पूजा पाठ कर रामायण का मंचन किया गया।
आज रामोत्सव के अवसर जिले के गांव गांव, शहर शहर सभी लोग राम भक्ति में सराबोर दिखे और पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा।
आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, श्रीमती विद्या सिदार जिला पंचायत सभापति, श्री राम नरेश यादव, श्री चितरंज पटेल, सरपंच, पंच, ग्रामीणजन एवं अन्य जनप्रतिधि सहित अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी, सयुंक्त कलेक्टर श्री के.पी पैकरा, एडिशनल एसपी श्रीमती गायत्री सिंह , श्री पंकज डाहिरे एसडीएम सक्ती, श्री बी.पी भारद्वाज जिला पंचायत नोडल अधिकारी, श्री संजय सिंह सहायक आयुक्त आदिम जनजाति विभाग, श्री बी.एल खरे जिला शिक्षा अधिकारी, श्री हरी पटेल सहायक खेल आधिकारी, श्रीमती श्याम कंवर महिला बाल विकास सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
: अवैध कच्ची महुआ व देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार जेल दाखिल।
Tue, Jan 23, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक श्रीमान संतोष सिंह (भापुसे)द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के अवैध शराब रखने वाले आरोपी को गिरफ़्तार करने में सकरी पुलिस को सफलता मिली है।
आज दिनाँक 22.01.24 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम काठाकोनी बस स्टैंड का हरप्रसाद उर्फ हरु यादव अपने होटल में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी हरप्रसाद उर्फ हरु यादव पिता तिहारु यादव उम्र 60 वर्ष साक़ीन बस स्टैंड काठाकोनी थाना सकरी के कब्जे से 05 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 09 पाव देशी प्लेन शराब 1.620 लीटर कुल 6.620 लीटर अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रधान आर लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक रूपेश कौशिक रविशेखर सिरों का सराहनीय योगदान रहा