: उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर
Sun, Mar 31, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) आज दिनांक 31.03.2024 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा साहब द्वारा उच्च न्यायालय के कर्मचारी श्री अनंत राम गौतम, अर्दली की आज हो रही सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया तथा उनके भावी स्वस्थ्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है कि श्री अनत राम गौतम आज दिनांक 31.03.2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।उन्होंने वर्ष 1995 में म.प्र. उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ से अपनी सेवा प्रारंभ की थी तथा राज्य विभाजन के पश्चात् इस उच्च न्यायालय में अपनी सेवायें प्रदान कर रहे थे।इस अवसर पर संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम व प्रोटोकॉल अधिकारी श्री आर एस नेगी उपस्थित रहे।
: मतदाताओं को जागरूक करने जिले में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का सुव्यवस्थित करे आयोजन – कलेक्टर
Thu, Mar 21, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान ) जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में जिला स्वीप कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता प्राप्त करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों के समन्वय के साथ जिले में शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप की गतिविधियों को त्योहार में शामिल करते हुए होली मिलन उत्सव व स्वच्छता अभियान चलाये जाने, युवाओ, महिलाओ, दिव्यांगजनों सहित सभी वर्गों को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता के लिए समस्त ब्लॉक में मैराथन दौड़, सायकल रैली , मतदान से संबंधित स्टॉल लगाने, रंगोली प्रतियोगिता व बुजुर्ग महिला मतदाता सम्मान, औद्योगिक केन्द्रों में श्रमिको के मध्य संवाद सेतु व शपथ, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रक्त दान शिविर में मतदान जागरूकता , शहर के विभिन्न उद्यानों में मतदान जागरूकता संदेश सहित नवाचार करने और जागरूकता की शपथ दिलाने कहा। कलेक्टर ने कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रो में विशेष रूप से मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदान का महत्त्व समझाने विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिये है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण सोम, सक्ती एसडीएम श्री के एस पैकरा, मालखरौदा एस डी एम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सूरज सिंह राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री राधेश्याम साहू, निर्वाचन कार्यालय के श्री श्रवण गभेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
: थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब ब्रिकी करने वाले को आबकारी एक्ट तहत कार्यवाही
Thu, Mar 21, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अधिक-से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया जा रहा है जिसके परिपालन में थाना कोनी की सयुक्त पुलिस टीम बनाकर थाना कोनी क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी गई।मुखबिर सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के दबिश देकर उपरोक्त आरोपी से जुमला 20 लीटर महुआ शराब कीमती 6000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा- 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि संतोष पात्रे, आरक्षक प्रकाश तिवारी, राकेश साहू, महिला आरक्षक सुरेखा कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।