कोरबा : कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की हुई समीक्षा बैठक।
Thu, Oct 9, 2025
अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, शून्य आदेश पत्रक, त्रुटि सुधार सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के दिए निर्देश।
3-5 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित।
कोटवारी भूमि, शासकीय पट्टे, भू अर्जन व खनिज प्रभावित क्षेत्रों के खसरे में अहस्तांतरणीय दर्शाना करें सुनिश्चित।
कोरबा (न्यूज उड़ान) कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने लंबित सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, सभी एसडीएम, प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, अधीक्षक भू अभिलेख, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार अविवादित/विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, ई-कोर्ट प्रकरण सहित सभी राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की।
अविवादित नामांतरण के आवेदनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित प्रकरणों के निराकरण में सभी तहसीलदारों को विशेष प्रयास करने एवं गम्भीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी तहसीलदारों को 3- 5 वर्ष के अधिक समय से लंबित भू अर्जन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने की बात कही।
शून्य आदेश पत्रक वाले सभी प्रकरणों को भी यथाशीघ्र निराकृत करने हेतु निर्देशित किया* त्रुटि सुधार के आवेदनों को भी गम्भीरता से निराकरण करने के लिए कहा।
साथ ही नक्शा बटांकन कार्य में भी तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने तहसीलदारों को कोटवारी भूमि, शासकीय पट्टे , भू अर्जन एवं खनिज प्रभावित क्षेत्रों की भूमि के खसरे में अहस्तांतरणीय दर्शाना सुनिश्चित करने की बात कही।
जिससे उक्त भूमि की खरीदी बिक्री पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने सभी विकासखण्डों में मसाहती ग्राम के सर्वे व नक्शा प्रकाशन की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए नक्शा प्रकाशन के कार्य मे तेजी लाने के लिए कहा।
एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष किसानों का पंजीयन भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा।
कलेक्टर श्री वसंत ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में भू अर्जन, व्यपवर्तन, त्रुटि सुधार, वृक्ष कटाई, डिजीटल सिग्नेचर, किसान किताब, आधार सिडिंग, स्वामित्व योजना, वन अधिकार पट्टा वितरण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर सभी प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कोरबा : सभी विद्यार्थी शिक्षकों का सम्मान करे - हितानंद अग्रवाल
Thu, Oct 9, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सराहनीय पहल समाजिक अंकेक्षण कराना - हितानंद।
संपूर्ण छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण 2025- 26 आयोजित हो रहा है।
अंकेक्षण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं एवं विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि समाज के सम्माननीय एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अंकेक्षण में आमंत्रित किया जाए।
इसी कड़ी में शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला सेक्टर 5 तथा शासकीय कन्या उच्चतर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालको नगर में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत विद्यालय का सामाजिक अंकेक्षण आयोजित हुआ।
अंकेक्षण के दौरान नोडल अधिकारी एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा बच्चों से प्रश्न पूछे गए।
आमंत्रित मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से सामूहिक बातचीत की।
उन्होंने विद्यालय में मिल रही सुविधाओं एवं शिक्षा की गुणवत्ता के विषय में विद्यार्थियों से पूछा।
विद्यालय के भवन एवं सरकारी योजनाओं के बारे में बातचीत की। मध्यान्ह भोजन, भारत के प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भारत की आजादी जैसे अनेक सवाल उन्होंने बच्चों से पूछे।
इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने कई सवाल बच्चों से किए, जिससे विद्यालय में चल रही शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सेक्टर 5 से नोडल अधिकारी श्रीमती रिंकू लोथ जी, विभा सिंह ठाकुर जी, सबीना तबस्सुम जी, अनीता राठौर जी, लता यादव जी, सावित्री वैष्णव जी, उषा शुक्ला जी, विनीता तिवारी जी, दीपा मिश्रा जी, शिखा पांडे जी, श्रद्धा साहू जी, राजेश्वरी चंद्रा जी साथ ही समाज के अन्य वर्ग के महानुभावों में शाला प्रबंधन विकास समिति की अध्यक्ष अर्चना रुणिझा जी, सुधीर शर्मा जी, जगमोहन चौहान जी, रथ राम देवांगन जी, संगीता श्रीवास जी, यशोदा यादव जी, शासकीय कन्या उत्तर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालको नगर से अवलोकन कर्ता अधिकारी प्रभात भगत जी, अनीता राठौर जी, प्रभारी प्राचार्य एन तिवारी जी, प्रभारी प्रधानाध्यापक ए वाहने जी, उर्मिला राठौर जी, इंदु राठौर जी, शिवनारायण कुंभकार जी अन्य शिक्षक शिक्षिका गण एवं विद्यालय के विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।