Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

कोरबा : नशे से युवा पीढ़ी दूर रहे: महापौर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नशामुक्ति मैराथन का आयोजन।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) सेवा पखवाड़ा दिवस अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति मैराथन का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम की उपस्थिति में घंटाघर निहारिका से निर्मला स्कूल कोसाबाडी कोरबा तक मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, आम नागरिकगण औरजनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के अलग-अलग विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज नशामुक्त मैराथन के माध्यम से शहर के युवा पीढ़ी और आम नागरिकों को जागरूक कर उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।

उन्होंने युवा पीढ़ी को शिक्षा को अपनाते हुए बेहतर भविष्य निर्माण करने और नशा से दूर रहते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं अन्य आमजन को मैराथन पूर्व नशामुक्ति शपथ भी महापौर द्वारा दिलाया गया।

तत्पश्चात मैराथन को हरी झंडी दिखाकर घंटाघर निहारिका से निर्मला स्कूल कोरबा को रवाना किया गया ।

इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्री हरीश सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय, खेल अधिकारी श्री राम कृपाल साहू,श्री मुकेश दिवाकर परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण, श्री मिरेन्द्र, जावेद अख्तर, स्वच्छता अधिकारी, शनिलाल साहू, नगर निगम, पुलिस विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन