Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

राज्यपाल श्री रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में। हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शाम

बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के 24वें तीर्थकर, अहिंसा और शांति के प्रतीक भगवान महावीर स्‍वामी के जन्‍मोत्‍सव

गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली। मुंगेली पुलिस ने त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी के आधार पर हत्या के आरोपि

जम्मू/राजौरी : जम्मू में IVF उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप।

जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान जम्मू शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) के जरिए संतान प्राप्ति की कोशिश कर रही एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतका की पहचान एकता गुप्ता के रूप में हुई है। जिसकी शादी 6 वर्ष पहले सांबा निवासी शुभम गुप्ता से हुई थी।

एकता गुप्ता और उनका परिवार लंबे समय से संतान सुख के लिए IVF उपचार का सहारा ले रहे थे।

जम्मू के कच्ची छावनी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

मृतका की पहचान 28 वर्षीय एकता गुप्ता पत्नी शुभम गुप्ता के रूप में हुई है।

इस संबध में पक्का ढंगा जम्मू पुलिस थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

आईवीएफ सेंटर पर ताला है डाक्टर व स्टाफ का मोबाइल स्विचऑफ है।

आज मृतक के परिजनों ने आईवीएफ केंद्र (निजी अस्पताल) व लापरवाह डॉक्टर सपना के खिलाफ हंगामा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, महिला IVF प्रक्रिया के तहत उपचार ले रही थी। इसी दौरान उन्हें बेहोशी के लिए एनेस्थीसिया (निश्चेतना) का इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और सरकारी अस्पताल शिफ्ट करवाकर वेंटिलेटर पर रखी गई थी,

और पंद्रह दिन बाद एकता ने दम ही तोड़ दिया।

निजी आईवीएफ सेंटर में काम करने वाली आरोपी डाक्टर ने 15 मार्च को ही बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया था उससे पहले मृतक महिला खुद चल कर सेंटर में जांच के लिए गई थी।

परिवार ने आरोप लगाया है कि उपचार कर रही डॉक्टर सपना खुलर की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और संबंधित डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग उठाई है।

वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है ताकि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

रिपोर्ट......अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन