Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

राज्यपाल श्री रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में। हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शाम

बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के 24वें तीर्थकर, अहिंसा और शांति के प्रतीक भगवान महावीर स्‍वामी के जन्‍मोत्‍सव

गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली। मुंगेली पुलिस ने त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी के आधार पर हत्या के आरोपि

जम्मू/राजौरी : राजौरी में रहस्यमयी परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, जम्मू-पुंछ हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन ।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान

राजौरी के चकली गांव में सोमवार को 24 वर्षीय युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

परिवार के लोगों ने विरोध किया और राजौरी-जम्मू हाईवे को अवरुद्ध कर दिया और सड़क पर नारेबाजी करते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में चकली पुल के पास एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया।

अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने चकली ब्रिज के नजदीक एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल-लीगल औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भिजवाया।

मृतक की पहचान अमन शर्मा (24), पुत्र रशपाल शर्मा, निवासी चकली, तहसील व जिला राजौरी के रूप में हुई है।

वहीं मृतक युवक के परिजनों व गांववासियों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक शव को जम्मू पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग ( एनएच 144ए) पर रख जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि अमन को मारा गया गया आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।

वहीं प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी

रिपोर्ट ....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन