Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यू।

औद्योगिक नगरी कोरबा के हृदय स्थल पर स्थित "शिवाय हॉस्पिटल" में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़े ही सम्मान और उत्स

कोरबा को ₹37.28 करोड़ की विकास सौगात, 116 कार्यों को मंजूरी।

कोरबा ब्रेकिंग: CSEB चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर मौत।

रजगामार कबीर धाम में धूमधाम से मनी कबीर जयंती, चौका आरती व भंडारे का हुआ आयोजन।

बिलासपुर : सशक्त ऐप की मदद से ACCU एवं थाना सिविल लाइन पुलिस को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता।

सशक्त ऐप की मदद से ACCU एवं थाना सिविल लाइन पुलिस को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता।

बिलासपुर पुलिस का बाइक चोर गिरोह पर प्रहार।

ACCU एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त कार्यवाही।

बिल्हा, सिरगिट्टी एवं सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चोरी की गई 03 दोपहिया वाहन बरामद।

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 आरोपी एवं चोरी के वाहन खरीदने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी (चोर) :-

1. दुर्गेश निषाद पिता अशोक निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी लाल खदान केवटपारा, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

2. ईश्वर निषाद पिता विजय निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी लाल खदान केवटपारा, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

गिरफ्तार आरोपी (खरीददार) :-

3. आशुतोष कुमार मिरी पिता संतोष मिरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी गणेश नगर, नई मस्जिद के पास, चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।

4. लक्ष्मण विश्वकर्मा उर्फ गोविंदा पिता प्रमोद विश्वकर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी लाल खदान के पास, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

बरामद मशरूका :-

1. एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 10 JD 3517।

2. हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EE 2063।

3. मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BN 1522।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

प्रार्थी दीपक दास मानिकपुरी पिता प्रकाश दास, उम्र 29 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, मसानगंज, बिलासपुर द्वारा दिनांक 25.08.2023 को थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 10 JD 3517 को बिलासा छात्रावास के सामने शीतला माता मंदिर के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिस पर थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।

विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति कम कीमत पर दोपहिया वाहनों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं तथा उनके पास मौजूद वाहनों की स्थिति संदिग्ध है।

सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ACCU एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तस्दीक की गई।

जांच के दौरान उनके कब्जे में पाए गए वाहनों का विवरण सशक्त ऐप के माध्यम से सत्यापित किया गया, जिसमें वाहन विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी के होना पाए गए।

इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी दुर्गेश निषाद एवं ईश्वर निषाद ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 21.06.2026 को दगौरी, थाना बिल्हा क्षेत्र से मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EE 2063 चोरी की थी, जिसे कुछ दिन उपयोग करने के बाद आरोपी लक्ष्मण विश्वकर्मा उर्फ गोविंदा को बेच दिया।

वर्ष 2023 में बिलासा छात्रावास के सामने शीतला माता मंदिर के पास से एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 10 JD 3517 चोरी कर आरोपी आशुतोष कुमार मिरी को बेच दिया।

इसके अतिरिक्त थाना तोरवा क्षेत्र के चुचुहियापारा ओवरब्रिज के नीचे से मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BN 1522 चोरी करना भी स्वीकार किया, जिसका उपयोग आरोपी ईश्वर निषाद स्वयं कर रहा था।

आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की गई तीनों दोपहिया वाहन बरामद किए गए। आरोपियों द्वारा चोरी एवं चोरी की संपत्ति का क्रय-विक्रय करना पाए जाने पर चारों आरोपियों को दिनांक 30.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

थाना – सिविल लाइन जिला – बिलासपुर (छ.ग.)

अपराध क्रमांक – 799/2023 धारा – 379, 411, 34 भादव

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन