Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यू।

औद्योगिक नगरी कोरबा के हृदय स्थल पर स्थित "शिवाय हॉस्पिटल" में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़े ही सम्मान और उत्स

कोरबा को ₹37.28 करोड़ की विकास सौगात, 116 कार्यों को मंजूरी।

कोरबा ब्रेकिंग: CSEB चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर मौत।

रजगामार कबीर धाम में धूमधाम से मनी कबीर जयंती, चौका आरती व भंडारे का हुआ आयोजन।

कोरबा : रजगामार कबीर धाम में धूमधाम से मनी कबीर जयंती, चौका आरती व भंडारे का हुआ आयोजन।

कोरबा/रजगामार/ न्यूज उड़ान संत शिरोमणि कबीरदास जी की जयंती कबीर धाम रजगामार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में पनिका समाज के जिलाध्यक्ष संतोष दास जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

चौका आरती और भव्य भंडारा

मुख्य अतिथि संतोष दास जी की उपस्थिति में पारंपरिक चौका आरती संपन्न हुई।

इसके बाद विशाल भोजन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूरा कबीर धाम "साहेब बंदगी साहेब" के जयकारों से गूंज उठा।

समाजसेवियों का सम्मान

कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुखसागर दास जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि कबीर के विचार आज भी समाज को एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्य रूप से उपस्थित: अध्यक्ष नोहर दास, उपाध्यक्ष सुखसागर दास, कोषाध्यक्ष अरविन्द दास, सचिव संतोष महानंदिया, सह सचिव प्रमोद दास, उप कोषाध्यक्ष नारोत्तम दास महंत, कार्यकारिणी सदस्य चरण दास महंत।

महिला इकाई: महिला अध्यक्ष सुशीला महंत, सचिव विमला मानिकपुरी।

वरिष्ठ कार्यकर्ता: श्रीमती रत्ना महंत, फुलमत महंत, संजय दास, काशी दास, चतुर दास, रवि दास, नीरज दास, कबीर दास, चमरा दास सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष नोहर दास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत कबीर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन