Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

रोटरी क्लब कोरबा के 53वें पदस्थापना समारोह में सतनाम मल्होत्रा अध्यक्ष ओर उनकी नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी।

कोयले से लदे ट्रेलर ने बुलेट को रौंदा, दो युवतियों की मौके पर मौत,

सियाराम और गीतांजलि कौशिक की अगुवाई में कांग्रेस का हल्ला बोल, खाद-बिजली-पानी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास में बीएनएस की धारा 1

शराब पीकर यात्री बस चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ।

कोरबा : कोयले से लदे ट्रेलर ने बुलेट को रौंदा, दो युवतियों की मौके पर मौत,

कोरबा( न्यूज़ उड़ान ) कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित डेंगुरनाला पुल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कोयले से लदे ट्रेलर ने बुलेट बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 2932 और बुलेट क्रमांक CG 10 CB 2635 के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवतियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को डायल-112 की सहायता से तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतक युवतियों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर लगा जाम

दर्दनाक हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रिंग रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और लोगों को समझाइश देकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया गया।

थाना प्रभारी ने की हादसे की पुष्टि

बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि रिसदा डेंगुरनाला के पास एक ट्रेलर ने बुलेट सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की शिनाख्त और घायल युवक के बयान के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन