Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

रोटरी क्लब कोरबा के 53वें पदस्थापना समारोह में सतनाम मल्होत्रा अध्यक्ष ओर उनकी नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी।

कोयले से लदे ट्रेलर ने बुलेट को रौंदा, दो युवतियों की मौके पर मौत,

सियाराम और गीतांजलि कौशिक की अगुवाई में कांग्रेस का हल्ला बोल, खाद-बिजली-पानी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास में बीएनएस की धारा 1

शराब पीकर यात्री बस चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ।

कोरबा : पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास में बीएनएस की धारा 1

"सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत गुंडागर्दी करने वाले & बदमाशों के ख़िलाफ़ की जा रही कठोर कार्यवाही ।

पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास में बीएनएस की धारा 109 सहित वैधानिक कार्यवाही जारी।

कोरबा पुलिस की दो टूक – "बच्चों को पढ़ाओ-लिखाओ, गुंडा न बनाओ।"

पंप हाउस कॉलोनी, 15 ब्लॉक, तुलसी नगर एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में देर रात तक बाइक पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च एवं सघन चेकिंग अभियान।

अड्डेबाजी, हुड़दंग, असामाजिक गतिविधियों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की अपील – अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा एवं अच्छे संस्कार दें, अपराध और गुंडागर्दी से दूर रखें।

कोरबा पुलिस का स्पष्ट संदेश – जिले की शांति एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी पुलिस द्वारा "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया।

मामले में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अराजकता, गुंडागर्दी, अड्डेबाजी एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

शनिवार देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना, थाना सिविल लाइन प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा एवं सीएसईबी सहायता केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल एवं महिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक बाइक पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पंप हाउस कॉलोनी, 15 ब्लॉक, तुलसी नगर, डीडीएम रोड सहित भीड़भाड़ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की गई। जिन संकरी गलियों में चारपहिया वाहन नहीं पहुंच सकते, वहां भी बाइक पेट्रोलिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई। देर रात बिना उचित कारण घूम रहे युवकों से पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बाइक पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी। अड्डेबाजी, हुड़दंग, असामाजिक गतिविधियों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध निरंतर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि अपराधियों में पुलिस का भय एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

कोरबा पुलिस ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा है कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार दें तथा उन्हें अपराध एवं गुंडागर्दी जैसी प्रवृत्तियों से दूर रखें। पुलिस का स्पष्ट संदेश है—"बच्चों को पढ़ाओ-लिखाओ, गुंडा न बनाओ।"

कोरबा पुलिस की आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अराजकता अथवा कानून व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल निकटतम थाना, चौकी अथवा डायल-112 पर दें।

आमजन के सहयोग से ही सुरक्षित, शांत एवं अपराधमुक्त कोरबा का निर्माण संभव है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन