Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार।

कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख। 4 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: सैय्यद मकबूल अली बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान।

: कोरबा के युवक की मार्मिक अपील मदद कर बचा लीजिए मेरी जान, युवक की दोनों किडनी हो चुकी है खराब

कोरबा। : जिले के वार्ड क्रमांक 11 लक्ष्मणवन तालाब के समीप रहने वाले एक परिवार अपने 25 वर्षीय बेटे की दोनों किडनी फेल होने की सूरत में बेहद विकट परिस्थितियों से घिर चुका है. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद बदहाल होने के चलते भी लाडले के उपचार के लिए भारी-भरकम खर्च इस परिवार के लिए किसी पहाड़ से कम नहीं, परिवार के मुखिया ने बताया कि उसके 25 वर्षीय बेटे छवि दास को पिछले वर्ष तकलीफ होने पर शहर के एक नामी चिकित्सक के पास दिखाया गया जहां साल भर इलाज करने के पश्चात डॉक्टर ने बताया कि दोनों किडनी खराब हो चुकी है और उसे जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भेज दिया जहां से परिजनों ने रायपुर बिलासपुर सभी जगह इलाज कराया, लेकिन कहीं से आराम नहीं पड़ा अब घर की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है, उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रोजी मजदूरी करके अपना घर चला रहे हैं लेकिन युवक के इलाज में लाखों रुपए खर्च हो जाने के कारण अब परिवार का भरण पोषण भी मुश्किल हो गया है,

अब परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि युवक का इलाज करा पाना संभव नहीं दिख रहा है इलाज में मदद के लिए परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री,जिला कलेक्टर सहित शहर के जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है परंतु अभी तक किसी प्रकार की मदद नहीं मिली है, परिवार के सभी सदस्यों ने कोरबा के समाजसेवी,जनप्रतिनिधियों एवं लोगों से मदद करने की गुजारिश की है जिससे कि युवक का इलाज हो सके और उसकी जान बचाई जा सके,

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन