Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

कोरबा : कोरबा मे कांग्रेस की मशाल यात्रा में लगे वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे,

कोरबा (.न्यूज़ उड़ान) छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे की देरी से कोरबा पहुंचे। कोरबा में आयोजित मशाल यात्रा में शामिल हुए। आमसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस के इस आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में दूरदराज से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे थे। मशाल यात्रा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव व जयसिंह अग्रवाल ,कोरबा से लगे अन्य जिलों के कांग्रेस विधायक , सेवा दल के कार्यकर्ता व कांग्रेसी पदाधिकारी शामिल हुए। मशाल यात्रा के दौरान पार्टी की ओर से वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए गए। यह यात्रा सुभाष चौक से शुरू हुई और घंटाघर के पास स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में खत्म हुई। इस यात्रा में शामिल लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर अपना हस्ताक्षर किया ।

निर्धारित समय के अनुसार सचिन पायलट को शाम सात बजे कोरबा में आयोजित मशाल यात्रा में शामिल होना था लेकिन सचिन करीब ढाई घंटे की देरी से कोरबा पहुंचें। इस दौरान कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए खराब मौसम में भी कार्यकर्ता इंतजार करते रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने + कहा कि राहुल गांधी ने देश भर में जो अभियान शुरू किया है सरकार की यह संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है कि वह लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए निष्पक्ष चुनाव का आयोजन करवाएं। आज देश में वोट चोरी से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है। चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। जितने भी उदाहरण हमने प्रमाण सहित दिए हैं उन पर कोई जांच नहीं हो रही है। हमने सिर्फ इतना कहा है कि जो चोरियां पाई गई है उस जांच होनी चाहिए।

बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान में आयोजित सभा में डॉक्टर चरण दास महंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी संबोधित किया और लोगों से आह्वान किया कि आगे बढ़कर अपने क्षेत्र की वोटरों की जानकारी इकट्ठा करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन