कोरबा : कोरबा में 3 से 11 जून तक आयोजित होगा प्रांतीय संस्कृत प्रबोधन वर्ग।
Vivek Sahu
Wed, Jun 3, 2026
कोरबा छत्तीसगढ़( न्यूज उड़ान )
संस्कृत भाषा के संरक्षण और जन-जन में संस्कृत संभाषण को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत भारती, छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा प्रांतीय संस्कृत प्रबोधन वर्ग का आयोजन किया जा रहा है।
यह आवासीय प्रशिक्षण वर्ग 3 जून 2026 से 11 जून 2026 तक सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामढ़ी, कोरबा में चलेगा।
संस्कृत भारती के कोरबा जिला संयोजक मनोज वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ग में प्रदेश के विभिन्न जिलों से संस्कृत शिक्षक, विद्यार्थी, कार्यकर्ता और संस्कृत प्रेमी भाग लेंगे।
9 दिवसीय इस आवासीय शिविर में संस्कृत को सरल, सहज और व्यावहारिक रूप से बोलने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संस्कृत संस्कृति, भारतीय ज्ञान परंपरा और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन मिलेगा।
संस्कृत भारती का मानना है कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान और जीवन मूल्यों की संवाहक है।
इस वर्ग का मुख्य उद्देश्य संस्कृत को आम लोगों के दैनिक व्यवहार में लाना और संस्कृत भाषियों का सशक्त समूह तैयार करना है।
आयोजकों ने संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति में रुचि रखने वाले सभी संस्कृत अनुरागियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों से इस प्रबोधन वर्ग में शामिल होने का आग्रह किया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन