Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा के बालिका सशक्तिकरण अभियान की रोल मॉडल पहल ने बालिकाओं को किया प्रेरित।

सुशासन तिहार 2026 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’।

Asian Junior Boxing Champion Mohd Yasser Honoured at Government Boys' Model Higher Secondary School Rajouri.

कोरबा में 3 से 11 जून तक आयोजित होगा प्रांतीय संस्कृत प्रबोधन वर्ग।

रायपुर कमिश्नरेट को मिले 60 नए PSI...

कोरबा : कोरबा में 5 जून को लगेगा निःशुल्क कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर।

कोरबा:(न्यूज उड़ान) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला स्वास्थ्य समिति एवं बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून 2026 को निःशुल्क कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

कब और कहाँ

- तारीख: 5 जून 2026, शुक्रवार

- समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

- स्थान: जिला चिकित्सालय (100 बेड), कोरबा

शिविर में उपलब्ध सेवाएँ*

चलित कैंसर स्क्रीनिंग वैन के माध्यम से निम्न जाँचें निःशुल्क की जाएंगी:

1. स्तन कैंसर जाँच: मैमोग्राफी द्वारा

2. मुख कैंसर परीक्षण: ब्रश साइटोलॉजी द्वारा

3. बच्चेदानी के मुंह का कैंसर: पैप स्मीयर द्वारा

4. अन्य जाँच: बीपी, शुगर एवं बीएमआई

इन लक्षणों पर ध्यान दें

आयोजकों ने बताया कि स्तन में गांठ, असामान्य उभार, मुँह में बदलाव या लगातार खांसी, निगलने में कठिनाई, ठीक न होने वाले छाले या घाव, बार-बार बुखार, खून की कमी, वजन में बिना कारण कमी, त्वचा में बदलाव जैसे लक्षण कैंसर के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर शिविर में जरूर जाँच कराएं।

संपर्क करें

अधिक जानकारी के लिए 7471130319 या 8282824444 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह शिविर नेशनल हेल्थ मिशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

कैंसर की समय पर पहचान से इलाज आसान हो जाता है, इसलिए आमजन से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन