Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील।

जंगलों का मौन प्रहरी: मॉटल्ड वुड आउल पारिस्थितिकी तंत्र का अनदेखा रक्षक, उपचार के बाद मिली नई ज़िंदगी।

कोरबा: कुसमुंडा खदान में संदिग्ध मौत, पहिये के नीचे दबने से कर्मचारी की मौत, जांच की मांग

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत।

कोरबा : जिला अस्पताल की कैंटीन के समीप निकला जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा( न्यूज उड़ान )लगातार हो रही बारिश के कारण बिलों में पानी भरने से विषैले एवं विषहीन सांप बड़ी संख्या में बाहर निकल रहे हैं, इसी क्रम में जिला अस्पताल की कैंटीन के समीप एक जहरीला नाग दिखाई देने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया ।

थोड़ी देर पश्चात जितेंद्र सारथी की टीम से शुभम निषाद मौके पर पहुंचे ,सबसे पहले भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके बाद पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित थैले में रखा गया ।

फिर थोड़ी देर में बाद उसको प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया।

जितेंद्र सारथी ने जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश के मौसम में विशेष सतर्क रहें, यदि कहीं भी सांप दिखाई दे, तो उसे मारने या पकड़ने का प्रयास न करें और न ही भीड़ इकट्ठा करें, तत्काल वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और आमजन दोनों सुरक्षित रह सकें।

हेल्प लाइन नंबर

8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन