Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील।

जंगलों का मौन प्रहरी: मॉटल्ड वुड आउल पारिस्थितिकी तंत्र का अनदेखा रक्षक, उपचार के बाद मिली नई ज़िंदगी।

कोरबा: कुसमुंडा खदान में संदिग्ध मौत, पहिये के नीचे दबने से कर्मचारी की मौत, जांच की मांग

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत।

कोरबा : उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल... शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्ज

Korba: उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल... शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती।

मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया पौधारोपण, डॉ. दिविक एच. मित्तल और एमडी यशा मित्तल ने दिया मानव सेवा का संदेश।

कोरबा (न्यूज उड़ान )भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती शिवाय हॉस्पिटल में श्रद्धा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक अमित टमकोरिया, शिवाय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. दिविक एच. मित्तल, एमडी यशा मित्तल सहित भाजपा पदाधिकारी, चिकित्सक और नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिवाय हॉस्पिटल की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।

महापौर संजू देवी राजपूत ने अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक दायित्व निभाने वाली प्रेरणादायी संस्था बताया।

डॉ. दिविक एच. मित्तल ने कहा कि प्रत्येक मरीज किसी परिवार की उम्मीद होता है, इसलिए उपचार के साथ संवेदनशील व्यवहार भी आवश्यक है।

वहीं यशा मित्तल ने कहा कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है।

कार्यक्रम का समापन समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन