Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: 15 को भाजपा का विधानसभा घेराव एवं जंगी प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के साथ हजारो कार्यकर्ता कोरबा से होंगे शामिल

कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा आक्रामक मोड़ पर है, 15 मार्च को रायपुर में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भाजपा का छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव होना है, कोरबा से नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित हजारों कार्यकर्ता इस घेराव में शामिल होने रायपुर कूच करेंगे, विगत 1 माह से मोर आवास मोर अधिकार को लेकर पद यात्रा एवम कोरबा विधायक के निवास का घेराव भाजपा ने किया है, साथ ही नेता प्रतिपक्ष हितानंद के द्वारा पूरे कोरबा विधानसभा में रायपुर चलव आव्हान के साथ दीवाल लेखन का कार्य भी कराया जा रहा है | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार ने सिर्फ जनता के साथ छलावा किया है, चुनाव के पहले लोकलुभावन घोषणा पत्र बनाकर प्रदेश की जनता को बरगला कर सरकार बनाई और आज सरकार बने 4 वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी भूपेश सरकार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है, बैंको से कर्जा लेकर पूरे प्रदेश को गिरवी रख दिया है तो वही छत्तीसगढ़ का प्रत्येक नागरिक के ऊपर भी सरकार के कर्जे का बोझ चढा हुआ है | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार बुरी तरह फास गयी है, कांग्रेस सरकार 13 मार्च 2023 को विधानसभा में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने लिखित में यह जवाब दिया कि केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में कुल 16 लाख 60,000 आवास स्वीकृत किए गए थे, इसमें से भूपेश सरकार द्वारा 12 लाख 73000 आवास केंद्र सरकार को वापस कर दिए गए और कुल 3 लाख 8000 आवास स्वीकृत किए गए |

भूपेश सरकार द्वारा इसमें से भी 82 हजार 973 आवास बनवा पाई और आज भी 1 लाख 57000 आवास का कार्य प्रारंभ ही नहीं कर पाई ये जानकारी आज विधानसभा में रविन्द्र चौबे ने दी है, भूपेश सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता के सर से छत छीनने का पाप किया है, आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब सरकार को देगी |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन