Monday 20th of April 2026

ब्रेकिंग

अफसरों का ग्रुप सरकारी गेस्ट हाउस में कर रहे थे शराब पार्टी:

कोरबा के शूटिंग खिलाड़ियों को सौगात।।

मंत्री श्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन।

NTPC Korba Advances Girl Empowerment Mission; Medical Screening of 142 Participants Completed.

7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर।

कोरबा : महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक जिले के चिन्हांकित सी.एस.सी. केंद्रों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आईडी के माध्यम से ई-केवाईसी का कार्य व्हीएलई/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निःशुल्क किया जाएगा।

ई-केवाईसी की सुविधा हेतु सभी चॉइस/सी.एस.सी. केंद्रों में लैपटॉप एवं बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं।

योजना के अंतर्गत कार्यरत सीएससी-व्हीएलई को सीएससी-एसपीव्ही कार्यालय रायपुर के माध्यम से प्रति पूर्ण कार्य 9.84 रुपये का कमीशन सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान किया जाएगा।

हितग्राही अपना ई-केवाईसी आधार कार्ड एवं महतारी वंदन योजना पंजीयन आईडी के साथ नजदीकी सी.एस.सी. केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के प्रिंटआउट या आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

अपनी महतारी वंदन योजना आईडी की जानकारी हेतु हितग्राही अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।

योजना से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो कार्यालय के फोन नंबर 8085190563 अथवा 7828183048 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन