Monday 20th of April 2026

ब्रेकिंग

अफसरों का ग्रुप सरकारी गेस्ट हाउस में कर रहे थे शराब पार्टी:

कोरबा के शूटिंग खिलाड़ियों को सौगात।।

मंत्री श्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन।

NTPC Korba Advances Girl Empowerment Mission; Medical Screening of 142 Participants Completed.

7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर।

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको नगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी मुक

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको नगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी मुकेश कुमार महिलांगे गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से लगभग ₹18,000/- का चोरी गया मशरूका बरामद।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, आगे की कार्यवाही जारी।

कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर सतत कार्यवाही की जा रही है।

फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत परसाभाठा चौक स्थित लक्ष्मी फर्नीचर दुकान में रात्रि के समय छत की शीट तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से चोरी गया मशरूका बरामद

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सामग्री बरामद कर जप्त की गई है।

आरोपी का विवरण

01. मुकेश कुमार महिलांगे उर्फ मेडी पिता – स्व. कवल प्रसाद महिलांगे उम्र – 27 वर्ष पता– परसाभाठा, कांजी हाउस के नीचे, थाना बालको नगर, जिला कोरबा (छ.ग.)

अपराध का विवरण।

अपराध क्रमांक– 190/2026

धारा – 331(4), 305 BNS

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण।

प्रार्थी राजेश कुमार कश्यप द्वारा दिनांक 01.04.2026 को थाना बालको नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.03.2026 की रात्रि से 01.04.2026 की सुबह के मध्य अज्ञात चोर द्वारा उनकी लक्ष्मी फर्नीचर दुकान की छत में लगी शीट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया एवं दुकान से विभिन्न उपकरण चोरी कर लिए गए।

चोरी गए सामान में 03 रमदा मशीन, 01 बड़ा ड्रिल मशीन, 02 छोटे ड्रिल मशीन, 02 कटर मशीन, 01 ग्राइंडिंग मशीन, 02 हथौड़ी एवं 02 पेचकस शामिल थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 18,000/- रुपये है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए मशरूका की पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 17.04.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही मुकेश कुमार महिलांगे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद कर जप्त किया गया।

कार्यवाही

आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस की अपील।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घर एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन