Monday 20th of July 2026

ब्रेकिंग

हाथ में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

राजौरी में बादल फटने से बहा कब्रिस्तान और कई वाहन, आठ लोगों की मौत, कईं लापता , वैष्णो देवी यात्रा भी स्थगित ।

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान।

चेक बाउंस के मामले में 18 जुलाई 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना "रन फॉर ग्रीन" : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मैराथन

: कोरबा में आईसेक्ट एन.एस.डी.सी. निःशुल्क रोजगार मेले का 21 नवम्बर 2024 दिन गुरुवार को आयोजन।

कोरबा( न्यूज उड़ान )21 नवंबर दिन गुरुवार भारत में कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रणी स्तर पर कार्य कर रही संस्था आईसेक्ट ने भारत सरकार के नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एन.एस.डी.सी.) के साथ मिलकर 21 नवम्बर 2024 दिन गुरुवार को कोरबा के आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र कोसाबाड़ी कोरबा में रोजगार मेले का आयोजन है।   इस रोजगार मेले का उद्देश्य बेरोजगार तथा कुशल युवाओं को राष्ट्रीय व स्थानीय नियोक्ताओं के माध्यम से रोजगार प्रदान करना है।   आईसेक्ट एन.एस.डी.सी. रोजगार मेला ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के प्रशिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर नियुक्ति के अवसर प्रदान करेगा। इस रोजगार मेले में 30 से अधिक राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर की कंपनियां आ रही है। इसमें मुख्य रूप से,, आईसीआईसीआई बैंक, उत्कर्ष फायनेंस बैंक, जीयो फायबर, एयरटेल, एसबीआई, बैंक आफ बडोदा, कोटक महिन्द्रा, टाटा पावर, ओला, सुर्योदय स्माल फायनेस बैंक, विस्ट्रोन आईफोन मेनुफैक्चरिंग युनिट, एडिको, जैसी राष्ट्रीय ब्रांड्स है जो ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में अपनी पैठ बड़ा रही है।   वहीं स्थानीय स्तर पर भाग लेने वाली कंपनियों में रोजगार सृजन, फिनकेयर स्माल फायनेंस बैंक, चेतक, महिन्द्रा आटो सेंटर, मारूती सुजुकी, रिनॉल्ट, युनिक इंटरनेशनल स्कूल, कैलाश आटो एजेंसी, एन के एच, कृष्णा हॉस्पिटल आई आई स्किल एजुकेशन सेंटर, स्पंदना स्फुर्ति फायनेसियल लिमिटेड, नवकिसान बायोटेक, स्वतंत्र इंडिया माइक्रो फायनेस, ईगल विजन मोंटेसरी स्कूल, कूल केयर सिटी डेंटल केयर, श्री तिरूपति एजेंसी टी वाय इलेक्ट्रीकल, कॉन्सटा क्लाउड, चैतन्य के टी एम, केआईएमपी (बूलेट शोरूम) प्रमुख है।   आवेदक की शैक्षणिक योग्यताओं और अनुभव के आधार पर यह कंपनियां 8 हजार से 2 लाख 50 हजार रूपए तक मासिक वेतन चयनित उम्मीदवारों को देंगी।   आईसेक्ट एन.एस.डी.सी. रोजगार मेले में प्रवेश निःशुल्क होगा। कंपनियां ऑनस्पॉट इंटरव्यू के पश्चात् चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लैटर दे देगीं और भविष्य में रिकूटमेंट के लिए भी डाटा तैयार करेंगी।   इस मेले में मैनेजर, साफ्टवेयर इंजिनियर, सर्विस मैनेजर, एच आर मैनेजर, ईवी टेक्निशियन, एसेम्बली लाइन आपरेटर, स्माट मीटर इंस्टालर, नर्सिंग इंचार्ज, ग्राफिक्स डिजायनर, ओटी टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, म्युजिक टीचर, सेल्स व मार्केटिंग, टेलीकालर, डाटा एंट्री ऑपरेटर,, अकाउंटेंट, केशियर, मशीन ऑपरेटर, टेक्सटाइल वर्कर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, मानटेसरी टीचर, इन्सुरेन्श एडवायजर, व अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।   इस चयन प्रकिया में उम्मीदवारों को आसानी हो इसके लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को समीप के आईसेक्ट एनएसडीसी सेंटर पर रिफ्रेशर कोर्स करवाया जाएगा जिससे उम्मीदवारों को भाग लेने वाली कंपनियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी।   इस दौरान इंटरव्यू में सफलता के टिप्स भी दिए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन