Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

कोरबा : सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम संपन्न, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया संबोधन।

कोरबा में गूंजा मोदी विज़न का संदेश, पूर्व मंत्री व बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने रखे विचार।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इसके अंतर्गत रक्तदान, स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर सहित अनेक जनसेवा कार्य किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को आशीर्वाद प्वाइंट टी.पी. नगर कोरबा में प्रबुद्ध वर्ग संवाद का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री व बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल शामिल हुए।

आज देश तेजी से विकास कर रहा हैं - अमर अग्रवाल।

अमर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस विज़न के साथ 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का रोडमैप तैयार किया है, वह सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि राष्ट्र को नई दिशा देने वाला संकल्प है।

उन्होंने बताया कि आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्य आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी ने रखा है।

इसके लिए आधारभूत संरचना, नई शिक्षा नीति, तकनीकी नवाचार, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर उद्योगों पर विशेष बल दिया जा रहा है।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने जनधन योजना के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह शासन की जो नींव रखी है, उसी के परिणामस्वरूप आज देश तेजी से विकास कर रहा है।

भारत आज केवल उपभोक्ता देश नहीं, बल्कि उत्पादन और निर्यात केंद्र बन रहा है।

आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा से देख रहा हैं - लखनलाल देवांगन।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा से देख रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हर वर्ग के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए जो योजनाएं लागू की हैं, उनका लाभ अब सीधे नागरिकों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार जनता को जोड़कर प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में जुटी है।

सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का निर्वहन हैं - गोपाल मोदी।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का निर्वहन है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सेवा, संगठन और समर्पण की भावना से आगे बढ़कर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।

मंचस्त अतिथियों में पूर्व मंत्री व बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, महापौर संजू देवी राजपूत, संयोजक डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश मंत्री रितू चौरसिया, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, योगेश जैन, अशोक चावलानी, पवन गर्ग सहित भारी संख्या में प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन