कोरबा : कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती एवं शिक्षक दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।
Vivek Sahu
Tue, Sep 9, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )शिक्षण समिति द्वारा संचालित कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ निर्देशक राजेश अग्रवाल जी एवं कोरबा शिक्षण समिति की कोषाध्यक्ष के आतिथ्य में तथा शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र-छात्रों की गरिमामय उपस्थिति में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती (शिक्षक दिवस) का उत्सव मनाया गया।
भारतीय परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए अतिथियों का स्वागत तिलक एवं बैच लगाकर किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि रंजना अग्रवाल जी द्वारा मॉ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना जीनत (बीसीए अंतिम) नंदिनी (बीसीए प्रथम) एवं हर्षिता (डीसीए) के प्रस्तुति के साथ हुआ तत्पश्चात गणेश वंदना नंदिनी एवं काजल (बीसीए प्रथम) के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों शीफा, पलक, स्वीटी संजना, अंशु, मेघा एवं नंदिनी (बीसीए प्रथम) तथा विशाल, डेविड, अभिनव एवं उर्वशी (बीसीए प्रथम) तथा राहुल (डीसीए) एवं प्रिया (पीजीडीसीए) के सामुहिक नृत्यों द्वारा माहौल में जोश भर गया। तरूण (बीसीए अंतिम), कुन्दन (बीसीए द्वितीय), उर्वशी (बीसीए प्रथम) एवं प्रिया (पीजीडीसीए) द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों के बारे में बताते हुये डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के उपर बहुत ही प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत किया गया।
निखिल एवं ओम (बीबीए प्रथम), पुर्णिमा (डीसीए) एवं तानिया (पीजीडीसी) के युगल नृत्यों तथा रजनी (बीसीए प्रथम) एवं जीनत ( बीसीए अंतिम) के एकल नृत्यों ने खूब तालियाँ बटोरी, रजनी (बीसीए प्रथम) के द्वारा बहुत ही मनमोहक संगीत प्रस्तुत किया गया।
इसी क्रम में शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन जिसमें पेपर ग्लास द्वारा पिरामिड का निर्माण, आँख बंद कर पेपर बॉल एकत्रित करना, म्यूजिक द्वारा दिये गये कन्टेेट एकत्रित करना, इत्यादि इसमें महाविद्यालय की वाणिज्य सहा. प्राध्यापक सिमरन कौर विजयी हुये।
महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल जी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 137 वीं जयंती पर उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की एवं आगे अपने उद्बोधन में छात्रों को स्वयं के छात्र जीवन के अस्मरणीय अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया कि किस प्रकार एक शिक्षक दीये की तरह जलकर छात्रों एवं समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाता है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके और बदले में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी शिक्षा प्राप्त हो सके, वहीं उन्होने छात्रों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छात्रों को बधाई दी।
कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में संगठन, व्यवहार कुशलता एवं समय प्रबंधन की सीख मिलती है तथा आगे बढ़ने प्रेरणा मिलती है, कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षक व शिक्षिकाओं को छात्र-छात्राओं द्वारा स्वलपाहार व स्मृति चिन्ह भेटकर एवं शिक्षकों का पैर छुकर आर्शिवाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन महाविद्यालय के बीसीए अंतिम के विद्यार्थियों याशिका एवं पम्मी ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में महाद्यिालय के शिक्षकों रीना लहरे, बालीदास महंत, सुरभि कुण्डू, सुरभि राठौर, ईरविन कुमार, उमाकंात कैवर्त, योगिता अग्रवाल, सिमरन कौर, राखी सोनवानी, पियूश कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती एवं शिक्षक दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया
कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ निर्देशक राजेश अग्रवाल जी एवं कोरबा शिक्षण समिति की कोषाध्यक्ष के आतिथ्य में तथा शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र-छात्रों की गरिमामय उपस्थिति में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती (शिक्षक दिवस) का उत्सव मनाया गया।
भारतीय परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए अतिथियों का स्वागत तिलक एवं बैच लगाकर किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि रंजना अग्रवाल जी द्वारा मॉ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना जीनत (बीसीए अंतिम) नंदिनी (बीसीए प्रथम) एवं हर्षिता (डीसीए) के प्रस्तुति के साथ हुआ तत्पश्चात गणेश वंदना नंदिनी एवं काजल (बीसीए प्रथम) के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों शीफा, पलक, स्वीटी संजना, अंशु, मेघा एवं नंदिनी (बीसीए प्रथम) तथा विशाल, डेविड, अभिनव एवं उर्वशी (बीसीए प्रथम) तथा राहुल (डीसीए) एवं प्रिया (पीजीडीसीए) के सामुहिक नृत्यों द्वारा माहौल में जोश भर गया। तरूण (बीसीए अंतिम), कुन्दन (बीसीए द्वितीय), उर्वशी (बीसीए प्रथम) एवं प्रिया (पीजीडीसीए) द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों के बारे में बताते हुये डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के उपर बहुत ही प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत किया गया, निखिल एवं ओम (बीबीए प्रथम), पुर्णिमा (डीसीए) एवं तानिया (पीजीडीसी) के युगल नृत्यों तथा रजनी (बीसीए प्रथम) एवं जीनत ( बीसीए अंतिम) के एकल नृत्यों ने खूब तालियाँ बटोरी, रजनी (बीसीए प्रथम) के द्वारा बहुत ही मनमोहक संगीत प्रस्तुत किया गया।
इसी क्रम में शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन जिसमें पेपर ग्लास द्वारा पिरामिड का निर्माण, आँख बंद कर पेपर बॉल एकत्रित करना, म्यूजिक द्वारा दिये गये कन्टेेट एकत्रित करना, इत्यादि इसमें महाविद्यालय की वाणिज्य सहा. प्राध्यापक सिमरन कौर विजयी हुये।
महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल जी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 137 वीं जयंती पर उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की एवं आगे अपने उद्बोधन में छात्रों को स्वयं के छात्र जीवन के अस्मरणीय अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया कि किस प्रकार एक शिक्षक दीये की तरह जलकर छात्रों एवं समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाता है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके और बदले में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी शिक्षा प्राप्त हो सके, वहीं उन्होने छात्रों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छात्रों को बधाई दी एवं कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में संगठन, व्यवहार कुशलता एवं समय प्रबंधन की सीख मिलती है तथा आगे बढ़ने प्रेरणा मिलती है, कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षक व शिक्षिकाओं को छात्र-छात्राओं द्वारा स्वलपाहार व स्मृति चिन्ह भेटकर एवं शिक्षको का पैर छुकर आर्शिवाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन महाविद्यालय के बीसीए अंतिम विद्यार्थियों याशिका एवं पम्मी ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में महाद्यिालय के शिक्षकों रीना लहरे, बालीदास महंत, सुरभि कुण्डू, सुरभि राठौर, ईरविन कुमार, उमाकांत कैवर्त, योगिता अग्रवाल, सिमरन कौर, राखी सोनवानी, पियूश साहू एवं महाविद्यालय के छात्रों तरूण, हिमांशु, खिलेश, दिव्या, पम्मी, जीनत, तानिया, तनमय एवं निखिल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
महाविद्यालय के छात्रों तरूण, हिमांशु, खिलेश, दिव्या, पम्मी, जीनत, तानिया, तनमय एवं निखिल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन