Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

गुंडे, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई।

सतर्क कोरबा" अभियान के तहत दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान।

बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है... इसलिए रहें सावधान।

सीएसईबी मारपीट कांड के मुख्य आरोपी हरीश राव के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव।

साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं।

कोरबा : सीएसईबी मारपीट कांड के मुख्य आरोपी हरीश राव के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आदतन अपराधियों पर कोरबा पुलिस का शिकंजा।

सीएसईबी मारपीट कांड के मुख्य आरोपी हरीश राव के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव।

अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की हो रही समीक्षा, नए गुंडा एवं निगरानी बदमाश घोषित करने की कवायद तेज।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संचालित "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत जिले के आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सीएसईबी क्षेत्र में हाल ही में हुई मारपीट की गंभीर घटना के मुख्य आरोपी हरीश राव उर्फ गोलू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा एवं लोक सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत जिलाबदर किए जाने हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी, कोरबा को प्रेषित किया गया है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी हरीश राव एक आदतन एवं सक्रिय अपराधी है।

उसके विरुद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि 12 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।

इसके बावजूद उसके आपराधिक आचरण में कोई सुधार नहीं आने से शहर की शांति व्यवस्था हेतु इसे पूर्व में गुंडा बदमाश बनाया गया था।

हाल ही में सीएसईबी क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में उसकी भूमिका को गंभीरता से लेते हुए उसके विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

इसके साथ ही सीएसईबी मारपीट कांड के अन्य आरोपियों के भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले एवं छांटे जा रहे हैं।

जिन आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त आपराधिक इतिहास पाया जाएगा, उनके विरुद्ध गुंडा सूची एवं निगरानी बदमाश के रूप में दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है।

कोरबा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में गुंडागर्दी, वर्चस्व की लड़ाई, हथियारों के बल पर दहशत फैलाने तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

"सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन