Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

बर्थडे पार्टी में विवाद बना जानलेवा, बोलेरो से कुचलकर दोस्त की हत्या, आरोपी फरार

कैश परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।

कोरबा में अब बड़े शहरों जैसी सुपरस्पेशलिटी सुविधा, MJM हॉस्पिटल में जुलाई माह के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का शेड्यूल जारी।

ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यू।

कोरबा : बर्थडे पार्टी में विवाद बना जानलेवा, बोलेरो से कुचलकर दोस्त की हत्या, आरोपी फरार

कोरबा (न्यूज उड़ान)

जिले के उरगा थाना क्षेत्र में दोस्ती की पार्टी खून से सन गई। जन्मदिन मनाने पहुंचे दो दोस्तों के बीच हुई कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली।

आरोपी ने गुस्से में बोलेरो कैंपर से कुचलकर 36 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

क्या हुआ था पूरी घटना

पुलिस के मुताबिक दीपका क्षेत्र के कुछ युवक शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने मित्र का जन्मदिन मनाने मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान 36 वर्षीय उज्जवल कुमार सिंह और तुषार ढांडा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

उस समय साथ में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत करा दिया था।

लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। शनिवार देर रात जब सभी रिजॉर्ट से बाहर निकले तो दोनों के बीच विवाद फिर शुरू हो गया।

आरोप है कि इसी दौरान तुषार ढांडा ने गुस्से में अपनी बोलेरो कैंपर तेज रफ्तार से उज्जवल की ओर दौड़ा दी।

हादसे में उज्जवल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तुषार मौके से बोलेरो लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उज्जवल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी तुषार ढांडा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

बोलेरो कैंपर को भी जब्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

साथियों ने घायल उज्जवल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन