Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

रायपुर : राजधानी रायपुर के पचेड़ा कौशल्या माता मंदिर रोड पर फर्जी वृक्षारोपण का खुलासा ।

रायपुर( न्यूज उड़ान ) वृक्षारोपण के नाम पर प्रदेश की सरकार केंद्र की सरकार हर वर्ष देश की जनता का करोड़ो रुपए बर्बाद करती हैं

बड़े बड़े आयोजन वृक्षारोपण के नाम पर करती है,करोड़ों रुपए का विज्ञापन जाता है, लेकिन ऐसी स्थिति देखकर अफसोस होता है,क्या देश की जनता की मेहनत की कमाई का टैक्स का पैसा इस तरह से सरकारें बर्बाद करतीं हैं ।

रायपुर( न्यूज उड़ान ) वृक्षारोपण के नाम पर प्रदेश की सरकार केंद्र की सरकार हर वर्ष देश की जनता का करोड़ो रुपए बर्बाद करती हैं।

बड़े बड़े आयोजन वृक्षारोपण के नाम पर करती है,करोड़ों रुपए का विज्ञापन जाता है, लेकिन ऐसी स्थिति देखकर अफसोस होता है,क्या देश की जनता की मेहनत की कमाई का टैक्स का पैसा इस तरह से सरकारें बर्बाद करतीं हैं ।

वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकतें हैं वृक्षारोपण के नाम पर क्या लगाया गया है।

राजधानी के नरदहा,पचेड़ा और चंदखुरी कौशल्या माता मंदिर रोड पर वृक्षारोपण के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है।

जहां असली पौधों की जगह सिर्फ़ पेड़ों की टहनियाँ गाड़कर औपचारिकता पूरी की गई।

अब आप अंदाजा लगा सकतें हैं राजधानी का ये हाल है,तो प्रदेश के अन्य जिले का क्या हाल होगा।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश मीडिया प्रभारी अफरोज़ ख़्वाजा से की।

मौके पर जांच करने पर मामला सही पाया गया।

ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों पर कार्रवाई हो और वास्तविक पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को मज़बूती मिल सके।

अब देखने वाली बात होगी प्रदेश की सुशासन सरकार इस खुलासे के होने के बाद दोषियों पर क्या कार्यवाही करती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन