Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

टी.एस. सिंहदेव का कोरबा में दो दिवसीय व्यापक जनसंपर्क अभियान, आदिवासी अधिकारों को लेकर भाजपा पर साधा निशाना।

कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां।

झीरम घाटी के अमर शहीदों को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कोरबा में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

ज्येष्ठ की तपिश में राहत, मोहन अग्रवाल ने शुरू किया शीतल शरबत केंद्र।

कोरबा में बिजली कटौती से व्यापारी आक्रोशित, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने बिजली विभाग को दिया अल्टीमेटम।

कोरबा : झीरम घाटी के अमर शहीदों को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कोरबा में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

कोरबा( न्यूज उड़ान)

25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की 13वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कोरबा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, प्रदेश महासचिव हरीश परसाई, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

वक्ताओं ने झीरम हमले को लोकतंत्र पर कायराना हमला बताते हुए कहा कि 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से लौटते समय दरभा क्षेत्र में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था।

इस हमले में वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश पटेल, उदय मुदलियार, योगेंद्र शर्मा समेत 32 लोग शहीद हुए थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका बाद में इलाज के दौरान निधन हो गया।

नेताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कांग्रेस परिवार उनके सपनों के छत्तीसगढ़ के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन