Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

कोरबा : बालको प्रबंधन ने भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सम्मान रखते हुए 31 अक्टूबर तक का समय दि

कोरबा (न्यूज उड़ान )बालको नगर कॉलोनी में बहुत से ऐसे पूर्व कर्मचारी हैं, जिन्होंने बालको का दिया हुआ मकान अब तक नहीं छोड़ा है।

क्योंकि बालको प्रबंधन ने इन सभी के रिटायरमेंट के पैसे की कुछ राशि रोक रखी थी।कोरबा (न्यूज उड़ान )बालको नगर कॉलोनी में बहुत से ऐसे पूर्व कर्मचारी हैं, जिन्होंने बालको का दिया हुआ मकान अब तक नहीं छोड़ा है।कोरबा (न्यूज उड़ान )बालको नगर कॉलोनी में बहुत से ऐसे पूर्व कर्मचारी हैं, जिन्होंने बालको का दिया हुआ मकान अब तक नहीं छोड़ा है।

कोरबा (न्यूज उड़ान )बालको नगर कॉलोनी में बहुत से ऐसे पूर्व कर्मचारी हैं, जिन्होंने बालको का दिया हुआ मकान अब तक नहीं छोड़ा है।

क्योंकि बालको प्रबंधन ने इन सभी के रिटायरमेंट के पैसे की कुछ राशि रोक रखी थी।

अस्पताल की सुविधा भी आज तक रुकी हुई है। कुछ दिनों पूर्व बालको में एडमिन हेड के रूप में कैप्टन धनंजय मिश्रा की नियुक्ति हुई।

जिसके बाद उनके द्वारा सभी पूर्व कर्मचारियों को उनके घरों से निकालने का अभियान चलाया गया।

इस अभियान में शामिल बालको के कर्मचारियों ने सभी भूतपूर्व कर्मचारियों के घरों का बिजली का कनेक्शन एवं पानी कनेक्शन काट दिया, साथ ही सभी के घरों का सीवरेज लाइन भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

जिससे सभी भूतपूर्व कर्मचारी बेहाल हो गए। सभी कर्मचारी अपने अपने स्तर पर नेताओं से गुहार लगाने का प्रयास करने लगे।

बहुत से लोग बालको भाजपा मंडल के पदाधिकारियो से भी मिले, बहुत से लोग पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी से मिले।

इसके बाद इसके विरोध में बालको भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी के साथ 28 अगस्त को नगर प्रशासन बालको के कार्यालय पहुंचे।

बालको प्रबंधन के अधिकारी कुशाग्र कुमार से मुलाकात कर सभी पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।

जिसके उपरांत भी बालको प्रबंधन के एडमिन हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा जी के द्वारा कार्यवाही नहीं रोकी गई।

जिसके उपरांत भाजपा बालको नगर मंडल एवं सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा 3 सितंबर को बालको टाउनशिप ऑफिस में तालाबंदी की चेतावनी दी गई।

जिसके बाद बालको प्रबंधन ने बालको भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं बालको के सभी जनप्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया।

गहन चर्चा के उपरांत कैप्टन धनंजय मिश्रा जी ने सभी की बातों को मानते हुए यह तय किया कि 31 अक्टूबर तक किसी को भी घरों से नहीं निकाला जाएगा। बिजली, पानी एवं सीवरेज का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।

इस बीच टाउनशिप कार्यालय में क्वाटर छोड़ने संबंधी प्रक्रिया एवं जानकारी के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। पूर्व कर्मचारियों के बचे हुए पैसों एवं बंद की गई मेडिकल सुविधाओं को शुरू करने के विषय पर भी बैठक के दौरान चर्चा हुई।

आज की बैठक के दौरान बालको एडमिन हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा , कुशाग्र कुमार , विजय वाजपेई , बालको भाजपा से पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल, सुमित तिवारी , मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव , जयनंद राठौर , संपत यादव , तरुण राठौर , चेतन मैत्री , रजत खूंटे , सत्येंद्र दुबे , राकेश सोनी , अर्चना रुणीझा , रेणु प्रसाद , राजा शर्मा , ए आर नारायण , माहेश्वरी गोस्वामी , निखिल मित्तल , लखन लाल चंद्रा एवं अन्य कार्यकर्ता एवं उपस्थित रहे।कोरबा (न्यूज उड़ान )बालको नगर कॉलोनी में बहुत से ऐसे पूर्व कर्मचारी हैं, जिन्होंने बालको का दिया हुआ मकान अब तक नहीं छोड़ा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन