Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

कोरबा : यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाज़ारी के खिलाफ AAP का धरना प्रदर्शन-

कोरबा( न्यूज उड़ान )खाद की कालाबाजारी व किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी कोरबा के द्वारा रामपुर विधानसभा के तहत करतला बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया गया साथ ही इस संबंध में मुख्यमंत्री को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सोपा गया।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण जग़लाल राठिया अध्यक्ष ने कहा है कि आधा खरीफ सीजन गुजर जाने के बाद भी राज्य में यूरिया की कमी किसानों के लिए चिंताजनक है।

इस बार सरकार समय पर डीएपी खाद भी उपलब्ध नहीं करा पायी है। इसी के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा कल 1 सितम्बर 2025 को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि आज जो यूरिया और खाद की कमी हुई है इसमें सरकार की नाकामी है।

कृषि विभाग ने यूरिया और खाद की आपूर्ति के लिए कोई योजना नहीं बनाई थी। प्रदेश के कुछ जगहों पर परेशान किसानों द्वारा आत्महत्या करने की भी कोशिश की है। लेकिन सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है।

छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन के लिए किसानों ने करीब 1200 करोड रुपए का कर्ज लेकर धान और अन्य फसलों की जैसे तैसे खाद की कमी के बावजूद बुवाई की है लेकिन सही समय पर यूरिया की कमी से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कोरबा लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि बारिश के इस महत्वपूर्ण समय में यूरिया की अनुपलब्धता से फसल उत्पादन पर असर पड़ने का भी खतरा मंडरा रहा है अब तक किसानों की जरूरत का आधा या उससे भी कम यूरिया मिल पाया है जिससे उनकी मेहनत और लागत पर संकट छाया हुआ है।

छत्तीसगढ़ की कृषि विभाग द्वारा सभी जिलों की अधिकतर सहकारी समितियां में यूरिया का पर्याप्त भंडारण नहीं किया जा सका।

इसलिए आज किसानों को 266 रूपये में मिलने वाला यूरिया 1200 में लेना पड़ रहा है और पहले 1350 रुपए प्रति बैग वाली डीएपी को 2200 रूपये में निजी विक्रेताओं से मजबूरी में खरीदना पड़ा था।

यूरिया की किल्लत और कालाबाज़ारी से राज्य के किसान परेशान हैं।

इस मौके पर कोरबा लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू, जिला कोषाध्यक्ष सोमराज, वामन वरोकर, संतोष कुमार ग़बेल गुरुवार सिंह गबेल ,सत्यनारायण रतिया सुरेंद्र कुमार राठिया शाहिद बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन