: "छठ पर्व" पर ट्रैफिक व्यवस्था एवं वाहन डायवर्सन भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
Sat, Nov 18, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )दिनांक 19 एवं 20 नवंबर 2023 को भोजपुरी समाज के द्वारा सूर्य उपासना का पर्व "छठ महापर्व" मनाया जाएगा इस दौरान छठ पर्व में बिलासपुर शहर एवं आसपास क्षेत्र के निवास करने वाले समाज के लोगों द्वारा भारी संख्या में छठ घाट पहुंचकर पूजा अर्चना किया जाता है।इस दौरान छठ घाट रोड में छठी लोगों को छोड़कर दिनांक 19/11/2023 के दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 20/11/ 2023 के दोपहर 12:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा।जन सुविधा हेतु निम्नलिखित वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा।महमंद मोड भारी वाहन डायवर्सन➖महमंद मोड़ से सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, इस प्रकार सभी परिवहन सिरगिटट्टी होकर आगे की यात्रा तय कर करेगी।मोपका चौक भारी वाहन डायवर्सन➖ मौपका चौक से सभी प्रकार के भारी वाहनों को शहर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, सभी भारी वाहनों से सेंदरी मौपका बाईपास होकर आगे की यात्रा तय करेगी।राजकिशोर नगर छठ घाट कार आदि वाहन डायवर्सन➖ इस तिराहे से सभी प्रकार के कार आदि वाहनों को डायवर्सन किया जावेगा,जो की आर0 के0 नगर लिंगियाडीह पुल, रोड से सरकंडा एवं दयालबंद की ओर आना जाना कर सकेंगे।पुराना पावर हाउस कार एवं हल्के वाहन डायवर्सन➖ पुराना पावर हाउस से कार आदि हल्के वालों का छठ घाट कीओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा,जो गुरु नानक चौक,दयालबंद एवं लिंगियाड़ीह रोड से सरकंडा मौपका की ओर आवागमन कर सकेंगे।गुरुनानक चौक से कार एवं हल्के वाहन डायवर्सन➖ गुरुनानक चौक से कार आदि हल्के वाहनों का छठ घाट की ओर प्रवेश प्रतिबिंब रहेगा,जो दयालबंद एवं लिंगियाड़ीह रोड से सरकंडा मौपका की ओर आवागम कर सकेंगे कर सकेंगे।ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर
: Breaking news तेज रफ्तार कार ने कुचला ,दोनो की मौके पर हुई मौत
Fri, Nov 17, 2023
जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र के अमरताल गांव में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक आशीष खांडेकर, अमरताल गांव का पंच था।
दरअसल, अमरताल गांव का आशीष खांडेकर, अपने 14 साल के बेटे अभिजीत के साथ सड़क किनारे खाट में बैठकर धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों पिता-पुत्र को कुचल दिया।हादसे में दोनों की मौत हो गई । घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। खबर है कि कार में सवार लोगों को भी चोट आई है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।
: फर्स्ट टाइम वोटर सुश्री मानसी सोनी सहित जिले के कई युवाओं ने भी किया मतदान
Fri, Nov 17, 2023
सक्ती विधान सभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा उत्साह के साथ मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी दे रहे है। जिले के फर्स्ट टाइम युवा मतदाताओं सहित बुजुर्ग, महिला सभी वर्ग के मतदाताओं में भारी उत्साह दिख रहा है।सक्ती विधान सभा क्षेत्र क्रमांक - 173 के आदर्श संगवारी मतदान केंद्र पोरथा में फर्स्ट टाइम युवा वोटर सुश्री मानसी सोनी ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है और वे इसको लेकर काफ़ी उत्साहित है। उन्होंने आदर्श संगवारी मतदान केंद्र (पिंक बूथ) में कार्यरत महिला कर्मचारियों के व्यवस्था की काफी सराहना की। सुश्री मानसी सोनी के साथ ही युवा मतदाता सुश्री मनीषा साहू, सुश्री दिनेश्वरी पटेल, सुश्री नम्रता साहू, श्री हेमराज डहरे जैसे कई युवा मतदाता भी जागरूकता दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।