: कोटा पुलिस ने 07 साल से लापता गुम इंसान को किया बरामद
Tue, Dec 5, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में गुमशुदा व्यक्तियों को त्वरित पतासाजी कर उसके परिजनों को सुपुर्द करने निर्देशित किया गया है।जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस. नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की पतासाजी की जा रही है। कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की उम्र 20 साल साकिन सल्का धनुहारपारा दिनांक 19.06.2017 के 06.00 बजे सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी ।आस-पास, रिश्तेदारों से पतासाजी करने पर कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 07.07.2017 को गुम इंसान क्रमांक 48/17 कायम कर पतासाजी में लिया गया।पता तलाश दौरान 06 साल बाद आज दिनांक 04.12.2023 को पता चला कि उक्त गुमशुदा महिला अपने पति मिथुन सोनवानी के साथ गौरेला-पेंड्रा में है। सूचना पर तत्काल तस्दीक कर थाना लाकर गुमशुदा महिला से पूछताछ करने पर बतायी कि उक्त दिनांक घटना को मैं अपने प्रेमी मिथुन सोनवानी के साथ भागकर शादी कर ली थी उसके बाद से अपने पति मिथुन सोनवानी के साथ रहना बतायी। जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर पति मिथुन सोनवानी को सुपुर्द किया गया।
: कोटा पुलिस की तत्परता से 01 नाबालिक लड़की को किया गया बरामद
Mon, Dec 4, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा जिले में गुम बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु लगातार अभियान चलाकर गुम बच्चों की पता तलाश हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की पता तलाश की जा रही है।कि दिनांक 28.11.2023 को प्रार्थीया साकिन डोंगरीपारा कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नाबालिक लड़की उम्र 14 साल 05 माह दिनांक 26.11.2023 के रात्रि करीबन 10:00 बजे घर में बिना बताएं कहीं चली गई है। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।विवेचना दौरान आज दिनांक 04.12.2023 को उक्त नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। नाबालिक लड़की से पूछताछ करने पर घर वाले से नाराज होकर बागेश्वरधाम मध्यप्रदेश चली जाना बतायी।जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
: छत्तीसगढ़: प्रदेश के 9 मंत्रियों को मिली करारी शिकस्त, उप मुख्यमंत्री सिंहदेव भी चुनाव हारे
Sun, Dec 3, 2023
रायपुर( न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतगणना परिणाम के करीब पहुंच चुकी है। जिसके मुताबिक प्रदेश के 9 मंत्री अपने निकट प्रतिद्वंदी से मात खा गए हैं. इनमें अंबिकापुर से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव साजा से रविन्द्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, आरंग से शिवकुमार डहरिया, कोंडागांव से मोहन मरकाम, सीतापुर से अमरजीत भगत, नवागढ़ से रुद्र गुरु और कोरबा से जय सिंह अग्रवाल चुनाव हार गए हैं.