: जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान
Fri, Dec 22, 2023
सक्ती
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् सक्ती जिले के किसानों को 25 दिसंबर 2023 को वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित नोडल अधिकारी जिला सक्ती श्री अश्विनी पांडेय से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 46633 किसानों से 2890093.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 867028050.00 रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 51146 किसानों से 3142071.38 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 942621414.00 रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।
: अवैध उत्खनन करने पर सख्त कार्रवाई किया गया।
Fri, Dec 22, 2023
शक्ति (न्यूज उड़ान )डीजीएम महोदय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच करने एवं अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश के परिपालन में जिला शक्ति के क्षेत्र अंतर्गत खनिज अमले के भ्रमण के दौरान नियमानुसार वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जप्त किया जाकर करवाई किया गया।
कार्यवाही में चंद्रपुर से एक हाईवे मिट्टी ले जाते एवं नया बाराद्वार से एक हाईवे मिट्टी एवं डभरा से दो ट्रेलर ओवरलोड कोयला ले जाते, एक ट्रैक्टर कोयला ओवरलोड एक ट्रैक्टर रेत ले जाते, maal मालखरौदा से एक ट्रैक्टर रेत ले जाते पर सख्त कार्रवाई किया गया।
: किरण सिंह देव को बनाया गया भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली से आदेश जारी
Fri, Dec 22, 2023
रायपुर (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद पर बस्तर के विधायक किरण सिंहदेव की नियुक्ति की गई है। भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके विकल्प में भाजपा संगठन ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है।