: बिरहोर आदिवासियों के बीच पहुंचे कलेक्टर
Fri, May 3, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में शामिल होने शहरों में नहीं अपितु सूदूर वनांचलों में भी लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान कार्यक्रम में लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायी जा रही है।इसी क्रम में आज कोटा ब्लॉक के सुदूर गांव उमरिया दादर में बिरहोर जनजाति द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य के जरिए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
मांदर की थाप पर सधे कदमों द्वारा किए जा रहे नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री आर. पी. चौहान,बिरहोर समाज के मसीहा कहलाने वाले पदमश्री श्री जागेश्वर यादव, बिरहोर समाज प्रमुख श्री आनंद राम बिरहोर, श्री बुधराम बिरहोर, बैगा समाज प्रमुख श्री मिलन सिंह बैगा, श्री राम सिंह बैगा, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री ओम पांडे, जनपद सीईओ श्री युवराज सिन्हा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने सभी को छत्तीसगढ़ी में मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता, नए मतदाता और नववधू बिरहोर वोटरों का सम्मान करते हुए 7 मई को सभी से मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम में कलेक्टर ने भी बिरहोर आदिवासियों के साथ मांदर बजाया। उन्होंने मतदाता जागरूकता संदेश के गुब्बारे भीआसमान में छोड़े।कार्यक्रम में 22 पंचायतों से पहुंचे बिरहोर विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।महिला-पुरूषों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए नृत्य ने समा बांध दिया। पंचायत भवन के पास कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से जनजातीय परिवेश में सजाया गया था।
उल्लेखनीय है कि कोटा जनपद पंचायत में बिरहोर जनजाति के 104 परिवार के 336 सदस्य निवासरत हैं। बिरहोर जनजाति का यह नृत्य लोगों की बीच एकजुटता की भावना पैदा करता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण को अपने बीच पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
उन्होंने अपने पारंपरिक रीति रिवाजों से खुमरी एवं महुए के हार से कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।इसके साथ ही उन्होंने बांस से बने कई सामग्री भी कलेक्टर को भेंट में दी। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि सुदूर वनांचल में मतदाता जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है, यह सुखद क्षण हैं।उन्होंने कहा कि हम सभी को मतदान कर अपना फर्ज निभाना है। मतदान केंद्र में आना आपकी जिम्मेदारी है और मतदान अच्छे से करवाना हमारी अर्थात प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में भीषण गर्मी को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।कलेक्टर ने सभी से अनिवार्य रूप से मतदान की अपील की। कलेक्टर ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई, सभी को मतदान करने और कराने के लिए प्रेरित किया।सीईओ जिला पंचायत श्री आर. पी. चौहान ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं है यह हमारा कर्तव्य भी है। आज आप लोगो का जो उत्साह देखने को मिल रहा है ऐसा ही उत्साह 07 मई मतदान के दिन तक बनाए। शत प्रतिशत मतदान कर बिलासपुर का अभिमान बढ़ाए।पदमश्री श्री जागेश्वर यादव ने बिरहोर समाज के लोगों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की, उन्होंने कहा कि मतदान एक उत्सव है इसमें हमें अपनी शत प्रतिशत सहभागिता निभानी है।उन्होंने कहा कि 07 मई के दिन सबसे पहले मतदान करें। पहले मतदान फिर जलपान को अपना ध्येय वाक्य बना लें।
: पीएम नरेन्द्र मोदी ने जो विकास 10 वर्षो में किया वह 50 सालों में नही हुआ - संजय
Thu, May 2, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम करती -नवीननरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है तो तोखन साहू को भारी मतों से विजयी बनाना है।बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल एवं प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कडेय तीन दिवसीय दौरे पर बिलासपुर जिले में है। इस दौरान वे आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में िवभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा के पक्ष में महौल बनाया।दोनो नेताओं ने मस्तूरी क्षेत्र में आज दिन भर पीएम नरेन्द्र मोदी ने जो विकास 10 वर्षो में किया वह 50 सालों में नही हुआ -संजय
भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम करती -नवीन
नरेन्द्र मोदी को िफर से प्रधानमंत्री बनाना है तो तोखन साहू को भारी मतों से विजयी बनाना है।
बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल एवं प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कडेय तीन दिवसीय दौरे पर बिलासपुर जिले में है। इस दौरान वे आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में िवभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा के पक्ष में महौल बनाया। दोनो नेताओं ने मस्तूरी क्षेत्र में आज दिन भर गुजारे तथा लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू को विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की। इस दौरान वे चाय पर चर्चा, बस्ती संपर्क, महतारी वंदन कार्यक्रम, लाभार्थी सम्मेलन्ा, प्रबृद्व जनों से मुलाकात कार्यक्रमों में शामिल हुए।आज मस्तूरी दौरे के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति माेर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में पेण्ड्री में राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल व प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कडेय का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उनका काफिला कोहरौदा ग्राम पहुंचा। जहां भाजपा नेताओं ने प्रबुद्ध जनों से भेंट मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। दोपहर 12 बजे कुडूभाटा में आयोजन चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने चर्चा के दौरान ग्रामीणों से कहा कि प्रदेश सहित देश में भाजपा का अच्छा वातावरण है।देश की जनता पीएम नरेन्द मोदी के 10 सालों का काम देख चुकी है। पिछले 10 सालों में देश में जितनी तेजी के साथ विकास हुआ है। उतना पीछे 50 सालों में नही हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग के लिए काम किया है। इस लिए तोखन साहू को भारी मतों से विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी को िफर से प्रधानमंत्री बनाना है।यह हम सबका संकल्प है। इसके बाद काफिला आगे बढ़ते हुए जयराम नगर और जैतपूरी पहुंचा जहां बस्ती संपर्क के दौरान गांव भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आग्रह माताओं व बहनों से किया गया।शाम 4 बजे लोहराबोर में आयोजित महतारी वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने माताओं व बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि हमारी माताएं व बहनें घर के काम काज के साथ आर्थिक रूप से भी अपने पैरों पर निर्भर रहे। इसके लिए महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की वे सभी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है या फिर विधावा, परित्यागता है उनको महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रूपये का लाभ दिया जा रहा है।इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कडेय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा िक महतारी वंदन योजना के तहत पिछले 3 महिनों से निश्चित समय पर माताओं व बहनों के खाते में हर माह एक हजार रूपये दिये जा रहे है,और आगे भी दिये जाते रहेगें, और जो कुछ महिलाएं लाभ पाने से वंचित रह गई है। चुनाव के बाद उनको भी इसका लाभ दिया जायेगा।भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम करती है। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या, धरम भार्गव, धर्मेंद्र कोसले, लोकनाथ बंजारे, सुरेश बंजारे, हीरो सोनवानी,आशीष टंडन, सुखराम खुटे, रामनारायण भारद्वाज, अनुष्का बंजारे,, कांति बावरे, रेवती, मानकी सुरेश बावरे केवड़ा बावरे, रेशम बाई, हेमंत, जाम बाई, ओम प्रकाश सूर्य, दुर्गेश सूर्य, योगेश, राजेंद्र पात्रे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यक्रर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। साहू को विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की। इस दौरान वे चाय पर चर्चा, बस्ती संपर्क, महतारी वंदन कार्यक्रम, लाभार्थी सम्मेलन्ा, प्रबृद्व जनों से मुलाकात कार्यक्रमों में शामिल हुए।
आज मस्तूरी दौरे के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति माेर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में पेण्ड्री में राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल व प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कडेय का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उनका काफिला कोहरौदा ग्राम पहुंचा। जहां भाजपा नेताओं ने प्रबुद्ध जनों से भेंट मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। दोपहर 12 बजे कुडूभाटा में आयोजन चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने चर्चा के दौरान ग्रामीणों से कहा कि प्रदेश सहित देश में भाजपा का अच्छा वातावरण है। देश की जनता पीएम नरेन्द मोदी के 10 सालों का काम देख चुकी है। पिछले 10 सालों में देश में जितनी तेजी के साथ विकास हुआ है। उतना पीछे 50 सालों में नही हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग के लिए काम किया है। इस लिए तोखन साहू को भारी मतों से विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी को िफर से प्रधानमंत्री बनाना है। यह हम सबका संकल्प है। इसके बाद काफिला आगे बढ़ते हुए जयराम नगर और जैतपूरी पहुंचा जहां बस्ती संपर्क के दौरान गांव भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आग्रह माताओं व बहनों से किया गया। शाम 4 बजे लोहराबोर में आयोजित महतारी वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने माताओं व बहनों को संबोधित करते हुए कहा िक यह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि हमारी माताएं व बहनें घर के काम काज के साथ आर्थिक रूप से भी अपने पैरों पर निर्भर रहे। इसके लिए महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की वे सभी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है या फिर विधावा, परित्यागता है उनको महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रूपये का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कडेय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा िक महतारी वंदन योजना के तहत पिछले 3 महिनों से निश्चित समय पर माताओं व बहनों के खाते में हर माह एक हजार रूपये दिये जा रहे है। और आगे भी दिये जाते रहेगें। और जो कुछ महिलाएं लाभ पाने से वंचित रह गई है। चुनाव के बाद उनको भी इसका लाभ दिया जायेगा। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम करती है। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या, महेद्र राय धरम भार्गव, , लोकनाथ बंजारे, सुरेश बंजारे, हीरो सोनवानी,आशीष टंडन, सुखराम खुटे, रामनारायण भारद्वाज, अनुष्का बंजारे,, कांति बावरे, रेवती, मानकी सुरेश बावरे केवड़ा बावरे, रेशम बाई, हेमंत, जाम बाई, ओम प्रकाश सूर्य, दुर्गेश सूर्य, योगेश, राजेंद्र पात्रे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यक्रर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
: लोकसभा निर्वाचन हेतु बिलासपुर ज़िला में CAPF कंपनी का आगमन
Wed, May 1, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) लोकसभा हेतु बिलासपुर ज़िला में शांति व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।सभी कंपनी प्रथम और द्वितीय चरण चुनाव संपन्न करा कर बिलासपुर ज़िला पहुँचे।
लोकसभा निर्वाचन में पुलिस और पैरामिलेट्री फ़ोर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।लोकसभा निर्वाचन हेतु सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान हेतु ज़िला बिलासपुर में CAPF फ़ोर्स का आगमन हो गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस महोदय द्वारा सभी अधिकारीयों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया और सभी आधिकारियों से चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाने हेतु तैयारी का विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया।ज़िला बिलासपुर में लोकसभा की गंभीरता को देखते हुए समुचित सुरक्षा व्यवस्था बनाने हेतु पैरामैलेट्री फ़ोर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा जिसकी तैयारी कर ली गई है उन पहलू पर चर्चा कर सभी को अपना कार्यों की गंभीरता को समझकर टीम भावना से कार्य कर चुनाव संपन्न कराने हेतु योजना बनाया गया ।
सभी कंपनी के अधिकारियों को ज़िला बिलासपुर कि भौगोलिक, राजनीतिक, सामाजिक परिस्थितियों से अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप द्वारा सभी के ठहरने, वाहन, भोजन और अन्य मूलभूत आवश्यकता के बारे कोई परेशानी तो नहीं की जानकारी ली गई और आवश्यक सुधार व सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिये।
लोकसभा हेतु 14.5 कंपनी का आबंटन प्राप्त हुआ, जिसमें आईटीबीपी 5, सीआरपीएफ़ 6, एसएसबी 1.5 , सीएएफ 2 कंपनी प्राप्त हुए जिसमें सीएएफ के दो कंपनी पूर्व से बिलासपुर ज़िला में कार्यरत है, प्राप्त कंपनी को तखतपुर, कोटा, रतनपुर, सीपत, मल्हार, पचपेड़ी, बिल्हा, चकरभाटा, सरकंडा, तोरवा, सकरी, सिविल लाइन, कोनी स्ट्राँगरूम और पुलिस लाइन में ठहराया गया जो बिलासपुर लोकसभा के 6 विधानसभा के संवेदनशील मतदान केंद्र में तैनात किया गया जाएगा।
सभी थाना क्षेत्र में प्राप्त कंपनी द्वारा एसएसटी नाकाबंदी, एरिया डोमिनेशन, पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च के द्वारा अपने क्षेत्र को सुरक्षित करेंगे और शांति व्यवस्था बनाकर चुनाव संपन्न कराएँगे। ज़िला के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी के साथ पदस्थ आईपीएस उमेश गुप्ता, आईपीएस पूजा कुमार आईपीएस अजय कुमार और डीएसपी एसडीओपी थाना चौंकी प्रभारी सभी कंपनी के साथ अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनायेंगे।