: श्रीभंजन श्रीवास का निधन,( कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को पिता शोक)
Mon, May 20, 2024
बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी -उत्तर प्रदेश एवं गुजरात तथा प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज के पिता श्री भंजन प्रसाद श्रीवास का 85 वर्ष की उम्र में आज सुबह 10:00 बजे स्वर्गवास हो गया श्रीभंजन प्रसाद श्रीवास कांग्रेस के वरिष्टम नेता थे ,वह पूर्व में 20 सूत्रीय समिति सदस्य, तथा चरण दास महंत के सांसद प्रतिनिधि, तथा ग्राम पंचायत कोनी के उप सरपंच, एवं प्रभारी सरपंच भी रहे हैं, श्री भंजन श्रीवास ,गोपीचंद ,त्रिलोक चंद्र ,आनंद चंद्र एवं श्रीमती जया, राधिका एवं रश्मि के पिता श्री थे, एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 68 श्रीमती योगिता आनंद श्रीवास के ससुर थे, एवं पुरi परिवार बिलखता रोता- छोड़ चले गए ,उनका अंतिम संस्कार दिनांक 21 मइ को पुलिस थाना कोनी स्थित मुक्तिधाम में सुबह 9:00 बजे किया जाएगा, उनके निधन से बेलतरा-बिलासपुर के कांग्रेस जनो एवं छत्तीसगढ़ सेन समाज में शोक व्याप्त हो गयाll
: अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर लगातार की जा रही कार्यवाही
Mon, May 20, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती श्री के एस पैकरा से प्राप्त जानकारी अनुसार नया बाराद्वार पटवारी हल्का नंबर 11 स्थित खसरा नंबर 113 शासकीय तालाब में कराए जा रहे अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर तहसीलदार बाराद्वार श्री विद्याभूषण और तहसीलदार सक्ती श्री मनमोहन सिंह द्वारा कार्यवाही की गई। उनके द्वारा मौके पर दो हाइवा वाहन क्रमांक CG 13AW 3204 और CG 04 PJ0216 को जब्त कर थाना बाराद्वार में सुपुर्द किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी तहसीलों में अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतर्गत कक्षा छठवीं के लिए प्रवेश परीक्षा का हुआ आयोजन
Sun, May 19, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान) 18 मई 2024/ जिला सक्ती के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द के कक्षा 6 वी में प्रवेश के लिए एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन आज 18 मई को जिला सक्ती एवं जांजगीर चाम्पा का संयुक्त केन्द्र, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 346 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 293 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, नोडल अधिकारी श्री के. एस. पैकरा. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती केन्द्राध्यक्ष श्रीमती ज्योति चंद्रा एवं उपकेन्द्राध्यक्ष श्री नीलमणी जगत, मंडल निरीक्षक आदिवासी विकास विभाग सक्ती श्री मयंक चंद्रा, अधीक्षक श्री सुनील जगत , श्री प्रीतम सिंह वानी, श्री मनजीत सिंह, श्री टीकाराम साहू, श्री नरेन्द्र कुमार बरेठ एवं पर्यवेक्षक सेजेस स्कुल सक्ती उपस्थित थे।।सक्ती (न्यूज उड़ान) 18 मई 2024/ जिला सक्ती के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द के कक्षा 6 वी में प्रवेश के लिए एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन आज 18 मई को जिला सक्ती एवं जांजगीर चाम्पा का संयुक्त केन्द्र, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में किया गया।प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 346 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 293 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, नोडल अधिकारी श्री के. एस. पैकरा. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती केन्द्राध्यक्ष श्रीमती ज्योति चंद्रा एवं उपकेन्द्राध्यक्ष श्री नीलमणी जगत, मंडल निरीक्षक आदिवासी विकास विभाग सक्ती श्री मयंक चंद्रा, अधीक्षक श्री सुनील जगत , श्री प्रीतम सिंह वानी, श्री मनजीत सिंह, श्री टीकाराम साहू, श्री नरेन्द्र कुमार बरेठ एवं पर्यवेक्षक सेजेस स्कुल सक्ती उपस्थित थे।